Homeझारखंडचतरा के बेसरा गांव में मिला युवती का शव, पुलिस जांच में...

चतरा के बेसरा गांव में मिला युवती का शव, पुलिस जांच में जुटी

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Chatra: चतरा जिले के कुंदा थाना क्षेत्र स्थित बेसरा गांव में एक युवती का शव संदिग्ध हालात में बरामद होने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की खबर फैलते ही गांव में लोगों का जमावड़ा लग गया और हर तरफ इसी को लेकर चर्चाएं होने लगीं।

- Advertisement -

मौके पर पहुंची पुलिस, शव को लिया कब्जे में

सूचना मिलते ही कुंदा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर थाना ले जाया और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेजा जा रहा है, ताकि मौत की असली वजह का पता लगाया जा सके।

- Advertisement -

गांव में उठ रहे कई तरह के कयास

घटना के बाद गांव के लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कुछ ग्रामीणों का मानना है कि यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है, वहीं कुछ लोग हत्या की आशंका भी जता रहे हैं। हालांकि पुलिस की ओर से अब तक इस बारे में किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ होगी तस्वीर

पुलिस का कहना है कि युवती की मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। फिलहाल पुलिस हर संभावित पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। पुलिस ने फिलहाल किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है और साफ किया है कि जांच पूरी होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि युवती की मौत आखिर किन परिस्थितियों में हुई।

ताज़ा ख़बरें...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

ये भी पढ़ें...