Homeझारखंडहजारीबाग पुलिस ने सुलझाई अपहरण की गुत्थी, दो लग्जरी गाड़ियां और पेन...

हजारीबाग पुलिस ने सुलझाई अपहरण की गुत्थी, दो लग्जरी गाड़ियां और पेन ड्राइव जब्त

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Hazaribagh News: हजारीबाग जिले के चरही थाना क्षेत्र से अपहृत आउटसोर्सिंग कंपनी के मैनेजर भास्कर कुमार को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि बीती रात करीब साढ़े आठ बजे तापिन साउथ सीसीएल परियोजना में कार्यरत एनईपीएल आउटसोर्सिंग कंपनी के मैनेजर भास्कर कुमार का अज्ञात अपराधियों ने अपहरण कर लिया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने फौरन एक विशेष जांच दल का गठन किया। इस टीम में अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विष्णुगढ़ और चरही थाना प्रभारी सहित सशस्त्र बल के जवानों को शामिल किया गया था।

क्रेटा और स्कॉर्पियो से पहुंचे थे हथियारबंद अपराधी

घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करने और तकनीकी साक्ष्यों की पड़ताल के बाद पुलिस को पता चला कि वारदात में एक काले रंग की क्रेटा और दो स्कॉर्पियो गाड़ियों का इस्तेमाल किया गया था। अपराधी सुनियोजित तरीके से एक साथ गाड़ियों के काफिले में परियोजना स्थल पर पहुंचे थे और मैनेजर को जबरन गाड़ी में खींचकर ले भागे थे। पुलिस की विशेष टीम ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से गाड़ियों के भागने की दिशा का पीछा करना शुरू किया।

- Advertisement -

चंदवारा से मुक्त कराए गए मैनेजर, दो वाहन बरामद

तकनीकी अनुसंधान और संदिग्धों के लोकेशन के आधार पर पुलिस ने विभिन्न संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। अभियान के दौरान मुफस्सिल थाना क्षेत्र से काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद की गई, जबकि चंदवारा थाना क्षेत्र से काले रंग की क्रेटा कार जब्त की गई। पुलिस टीम ने चंदवारा इलाके से ही अपहृत मैनेजर भास्कर कुमार को अपराधियों के चंगुल से सुरक्षित और सकुशल छुड़ा लिया।

जिले के विभिन्न इलाकों के रहने वाले हैं पांचों आरोपी

इस सनसनीखेज किडनैपिंग कांड में पुलिस ने पांचों आरोपियों को धर दबोचा है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजेश यादव, विक्की कुमार, आनंद कुमार मेहता, दिलीप प्रसाद मेहता और मनीष कुमार के रूप में हुई है। ये सभी आरोपी हजारीबाग जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल स्कॉर्पियो, क्रेटा कार और एक पेन ड्राइव भी जब्त कर ली है। सभी पकड़े गए आरोपियों से पुलिस कड़ाई से पूछताछ कर पूरे सिंडिकेट और साजिश के पीछे की मंशा खंगालने में जुटी है।

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...