
Simdega News: झारखंड के सिमडेगा जिले स्थित कोलेबिरा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां चाकू से हमला कर एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। 31 अक्टूबर 2026 को जैसे ही पुलिस को इस खौफनाक वारदात की खबर मिली, सिमडेगा पुलिस तुरंत एक्शन मोड में आ गई और मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस का त्वरित एक्शन, आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक विनोद डांग के मामले में कोलेबिरा थाने में कांड संख्या 75/26 दर्ज किया। इसके तुरंत बाद छापेमारी करते हुए पुलिस ने मुख्य अभियुक्त जितेंद्र मांझी को धर दबोचा। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या की वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है। पुलिस अब आरोपी को जेल भेजने के साथ आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है।



