Homeझारखंडदो जूनियर डॉक्टरों के मौत की सुलझेगी गुत्थी, आरोपी डॉ यश का...

दो जूनियर डॉक्टरों के मौत की सुलझेगी गुत्थी, आरोपी डॉ यश का होगा नार्को टेस्ट, रांची FSL…

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ranchi/Jamshedpur: जमशेदपुर स्थित महात्मा गांधी मेमोरियल (MGM) मेडिकल कॉलेज अस्पताल के दो होनहार जूनियर डॉक्टरों की मौत के मामले में जांच आगे बढ़ गई है। घटना के प्रत्यक्षदर्शी और हत्या के आरोपी बनाए गए डॉ यश कुमार का अब नार्को टेस्ट कराया जाएगा। बोड़ाम थाना पुलिस ने इस टेस्ट की इजाजत के लिए अदालत में याचिका दाखिल की थी। कोर्ट से विधिवत अनुमति मिलने के बाद पुलिस ने तमाम जरूरी दस्तावेज रांची स्थित फॉरेंसिक साइंस लैबोरेट्री (FSL) को भेज दिए हैं। पटमदा डीएसपी दयानंद कुमार के अनुसार FSL से समय निर्धारित होते ही डॉ यश कुमार को नार्को टेस्ट के लिए ले जाया जाएगा।

डिमना लेक के जलाशय में डूबने से हुई थी दो डॉक्टरों की मौत

यह दर्दनाक हादसा बीते 24 जुलाई को सामने आया था। MGMअस्पताल के दो जूनियर डॉक्टर समीर लाल और सक्षम सिंह डिमना लेक के पास बने जलाशय में डूब गए थे, जिससे दोनों की असमय जान चली गई थी। इस घटना के दौरान उनके साथ मौजूद तीसरे साथी डॉ यश कुमार सुरक्षित बच निकले थे। घटना के बाद से ही पूरे मामले को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे थे।

- Advertisement -

मृतक डॉक्टर के पिता ने जताई थी हत्या की आशंका

हादसे के बाद मृतक डॉ सक्षम सिंह के पिता सत्येंद्र सिंह ने बोड़ाम थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने घटना पर गहरा संदेह व्यक्त करते हुए डॉ यश कुमार पर अपने बेटे की हत्या करने की आशंका जताई थी और प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। अब नार्को टेस्ट की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीद की जा रही है कि उस दिन डिमना लेक पर असल में क्या हुआ था, इसका पूरा सच सामने आ सकेगा।

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...