Homeझारखंडगोड्डा के मिशनरी स्कूल के फादर थामस सोरेन पर महिला रसोइया से...

गोड्डा के मिशनरी स्कूल के फादर थामस सोरेन पर महिला रसोइया से दुष्कर्म का आरोप, FIR दर्ज

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Godda: झारखंड के गोड्डा जिले अंतर्गत सुंदरपहाड़ी स्थित एक मिशनरी स्कूल के फादर पर स्कूल में कार्यरत महिला रसोइया ने यौन शोषण और दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की लिखित शिकायत के आधार पर सुंदरपहाड़ी थाना पुलिस ने आरोपी फादर थामस सोरेन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी विधान चंद्र पटेल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है, हालांकि अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

नौकरी का झांसा देकर बुलाया, फिर किया दैहिक शोषण

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, पीड़िता आदिवासी महिला अपने पति के साथ रोजगार के सिलसिले में राज्य से बाहर रहती थी। इसी दौरान तिलाबाद पंचायत स्थित मिशन स्कूल के फादर थामस सोरेन ने स्कूल में रोजगार देने का प्रलोभन देकर दोनों को सुंदरपहाड़ी बुलाया। जून माह में आने के बाद महिला को फादर के निजी किचन की जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि उसका पति स्कूल के बच्चों के लिए खाना बनाने का काम करने लगा। पीड़िता का आरोप है कि काम के दौरान ही फादर ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

- Advertisement -

नौकरी छीनने और बच्चे को स्कूल से निकालने की दी धमकी

महिला ने आरोप लगाया है कि जब उसने इस कृत्य का कड़ा विरोध किया, तो फादर ने उसे और उसके पति को तत्काल काम से हटाने तथा उनके बच्चे को मिशन स्कूल से बाहर निकालने की खुली धमकी दी। इस सामाजिक और आर्थिक दबाव का फायदा उठाकर फादर ने कई महीनों तक लगातार उसका शारीरिक शोषण किया। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने न केवल अपने निजी कमरे में बल्कि स्कूल कार्यालय में भी उसके साथ कई बार जबरन संबंध बनाए।

गर्भवती होने पर खिलाई गर्भपात की दवा, बिगड़ी तबीयत

प्राथमिकी में यह सनसनीखेज आरोप भी लगाया गया है कि यौन शोषण के चलते जब महिला गर्भवती हो गई, तो फादर ने मामले को दबाने के लिए उसे चुप रहने की हिदायत दी और जबरन गर्भपात की दवा खिला दी। दवा खाने के बाद जब महिला की तबीयत गंभीर रूप से बिगड़ने लगी, तब उसने पूरे मामले की जानकारी अपने पति को दी। पति द्वारा विरोध दर्ज कराने पर फादर ने स्थानीय स्तर पर महिला का इलाज भी कराया, लेकिन स्वास्थ्य में सुधार न होने और हालत बिगड़ते देख पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई।

महिला आयोग की पूर्व सदस्य से लगाई गुहार, गिरफ्तारी की मांग

पीड़िता ने पूरे मामले से महिला आयोग की पूर्व सदस्य ममता कुमारी को अवगत कराया, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा और प्राथमिकी दर्ज कराई गई। ममता कुमारी ने घटना पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि किसी मिशनरी संस्था के जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा आदिवासी महिला का इस तरह शोषण किया जाना बेहद गंभीर और चिंताजनक है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक (SP) को मामले से अवगत कराते हुए निष्पक्ष जांच और आरोपी फादर की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की है। इस दौरान उनके साथ महिला अधिवक्ता रीना डे भी मौजूद रहीं।

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...