Homeबिहारफरक्का जल संधि के नवीकरण से पहले बिहार के जल हितों का...

फरक्का जल संधि के नवीकरण से पहले बिहार के जल हितों का आकलन जरूरी: संजय झा

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

मुंगेर: बांग्लादेश के साथ 12 दिसंबर 1996 को हुई फरक्का जल संधि के नवीकरण को लेकर जदयू की ओर से चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को मुंगेर के नगर भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए संजय झा ने कहा कि फरक्का जल संधि से बिहार को काफी नुकसान हुआ है। यदि संधि का नवीकरण होता है, तो बिहार की जल जरूरतों का वैज्ञानिक आकलन किया जाना चाहिए। खेती, उद्योग और आबादी की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर ही निर्णय लिया जाए और बिहार के हितों से समझौता नहीं होना चाहिए।

- Advertisement -

केंद्र सरकार के सामने रखी गई बिहार के हितों की मांग

संजय झा ने कहा कि जदयू ने बिहार के हितों से जुड़ी यह मांग केंद्र सरकार के सामने रखी है और वहां से सकारात्मक आश्वासन मिला है। उनके अनुसार, इस मुद्दे को उठाने का यह सही समय है, क्योंकि 12 दिसंबर को संधि की अवधि समाप्त हो रही है।

उन्होंने राजद से सवाल किया कि वर्ष 1996 में ऐसी संधि होने की अनुमति क्यों दी गई। झा ने कहा कि जदयू केंद्र सरकार में सहयोगी है, लेकिन उसकी अपनी अलग राजनीतिक पहचान और स्पष्ट विचार है। पार्टी का रुख है कि फरक्का जल संधि के नवीकरण को लेकर कोई भी निर्णय बिहार के हितों को ध्यान में रखकर ही लिया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की परिकल्पना को राष्ट्रीय विमर्श में लाने का प्रयास: उमेश कुशवाहा

जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की परिकल्पना को आज राष्ट्रीय विमर्श का विषय बनाया जा रहा है। उन्होंने इस मुद्दे को उठाने के लिए पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा के प्रति आभार व्यक्त किया।

कुशवाहा ने बताया कि फरक्का जल संधि को लेकर जागरूकता अभियान की शुरुआत सितंबर में पहले चरण के तहत की गई थी। इस दौरान चार जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। दूसरे चरण में भी चार जिलों में अभियान चलाया गया। अब अंतिम चरण की शुरुआत लखीसराय जिले से की गई है और मुंगेर इस अभियान का दसवां पड़ाव है। उन्होंने बताया कि अंतिम चरण में 12 जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान का समापन कटिहार जिले में होगा।

गंगा में गाद जमा होने से जलधारण क्षमता कम होने का दावा

उमेश कुशवाहा ने कहा कि गंगा बिहार के बक्सर जिले से राज्य में प्रवेश करती है और 12 जिलों से होकर आगे बढ़ती है। इन जिलों के लोगों को हर साल बाढ़ की त्रासदी झेलनी पड़ती है।

प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि फरक्का जल संधि के कारण गंगा में गाद जमा होने से नदी की जलधारण क्षमता कम हुई है, जिससे बाढ़ की समस्या गंभीर होती जा रही है। उन्होंने कहा कि बिहार को जब सिंचाई और रोजगार के लिए पानी की जरूरत होती है, तब गंगा का पानी बांग्लादेश चला जाता है।

कुशवाहा ने यह भी दावा किया कि गंगा के साथ-साथ उससे जुड़ी नदियों के पानी का उपयोग भी बांग्लादेश में होता है, जिसके कारण बिहार को सूखे की समस्या का सामना करना पड़ता है।

बिहार के 73 प्रतिशत हिस्से में सूखे की मार का दावा

जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बिहार के लगभग 73 प्रतिशत हिस्से को सूखे की मार झेलनी पड़ रही है। उन्होंने इसे राज्य के साथ अन्याय बताते हुए कहा कि फरक्का जल संधि न तो देश के हित में है और न ही बिहार के हित में।

उन्होंने इस मुद्दे पर व्यापक राष्ट्रीय विमर्श की जरूरत जताई और कहा कि बिहार की जल जरूरतों, किसानों की समस्याओं तथा राज्य के विकास से जुड़े पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे की नीति तय की जानी चाहिए।

(सुमित कुमार की रिपोर्ट)

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...