Homeझारखंडगिरिडीह के पीरटांड़ मवेशी अस्पताल में लगी आग

गिरिडीह के पीरटांड़ मवेशी अस्पताल में लगी आग

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Giridih: गिरिडीह जिले के पीरटांड़ स्थित सरकारी मवेशी अस्पताल में सोमवार को अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। घटना के वक्त ताज्जुब की बात यह रही कि सामान्य वर्किंग डे होने के बावजूद पूरा हॉस्पिटल बंद पड़ा था और गेट पर ताला लटका था। जब इमारत के भीतर से धुआं और लपटें उठती दिखीं, तब जाकर आसपास के लोगों और कर्मियों को हादसे की खबर लगी। आनन-फानन में पहुंचे कर्मचारियों ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाने की कोशिशें शुरू कीं। सूचना मिलते ही पीरटांड़ थाना पुलिस भी दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लेते हुए आग पर काबू पाने में जुट गई।

वर्किंग डे पर सवाल

कामकाज के दिन और तय समय के दौरान मवेशी अस्पताल के पूरी तरह बंद रहने को लेकर अब प्रशासनिक स्तर पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ड्यूटी के घंटों में अस्पताल में ताला क्यों जड़ा गया था और स्टाफ नदारद क्यों था। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर अस्पताल खुला रहता और कर्मचारी मौजूद होते, तो शॉर्ट सर्किट होते ही उस पर तुरंत काबू पाया जा सकता था और इतने बड़े नुकसान को आसानी से टाला जा सकता था।

- Advertisement -

दस्तावेज और दवाएं राख

इस अगलगी की घटना में पशु अस्पताल को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अस्पताल के दफ्तर में रखे कई महत्वपूर्ण आधिकारिक दस्तावेज और सरकारी फाइलें जलकर पूरी तरह राख हो गई हैं। इसके अलावा वहां रखा फ्रिज और मवेशियों के उपचार के लिए मंगाई गई महंगी दवाइयां भी आग की चपेट में आकर बर्बाद हो गईं। हादसे में करीब ₹1 लाख से अधिक की सरकारी संपत्ति और मेडिकल सप्लाई के नुकसान का अनुमान लगाया गया है, वहीं पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी है।

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...