Homeझारखंडचाईबासा में गूंजा स्वदेशी अपनाओ देश बचाओ का नारा, बहुराष्ट्रीय कंपनियों के...

चाईबासा में गूंजा स्वदेशी अपनाओ देश बचाओ का नारा, बहुराष्ट्रीय कंपनियों के खिलाफ प्रदर्शन

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Chaibasa News: चाईबासा के पोस्ट ऑफिस चौक पर स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने “स्वदेशी अपनाओ, देश बचाओ” अभियान के तहत जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मंच के सदस्यों ने विदेशी व चीनी उत्पादों और बड़ी बहुराष्ट्रीय कंपनियों के बढ़ते दबदबे के खिलाफ जमकर आवाज उठाई। कार्यकर्ताओं ने Amazon और Flipkart जैसी ई-कॉमर्स कंपनियों के अंधाधुंध इस्तेमाल पर चिंता जताते हुए इनके बहिष्कार का नारा दिया और आम जनता से अपनी लोकल मार्केट को मजबूत बनाने की अपील की।

लोकल दुकानदारों का साथ

प्रदर्शन के दौरान स्वदेशी जागरण मंच के रामअवतार राम ने लोगों से सीधा संवाद करते हुए कहा कि हमारे सुख-दुख के असली साथी आस-पास के मोहल्ले वाले दुकानदार ही होते हैं, कोई ऑनलाइन शॉपिंग ऐप या ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म कभी मुसीबत में काम नहीं आता। उन्होंने कहा कि लोगों को वर्चुअल कार्ट के बजाय सीधे बाजार जाकर खरीदारी करनी चाहिए और देश में बनी स्वदेशी वस्तुओं को प्राथमिकता देकर छोटे व्यापारियों को सपोर्ट करना चाहिए।

- Advertisement -

मिट्टी के दीये जलाएं

आगामी त्योहारों को लेकर उन्होंने खास अपील की कि इस दीपावली पर चीनी सजावटी सामान और प्लास्टिक प्रोडक्ट्स का पूरी तरह बहिष्कार किया जाए। चीनी झालरों के बजाय पारंपरिक और पर्यावरण के अनुकूल मिट्टी के दीयों का अधिक से अधिक इस्तेमाल करें, ताकि स्थानीय कुम्हारों और कारीगरों के घरों में भी रोशनी फैल सके। मंच ने साफ किया कि जब तक आम उपभोक्ता लोकल प्रोडक्ट्स को बढ़ावा नहीं देंगे, तब तक देश की जमीनी अर्थव्यवस्था मजबूत नहीं हो सकती।

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...