
Ramgarh News: रामगढ़ के सिद्धू-कान्हू मैदान में चल रही होमगार्ड बहाली प्रक्रिया के तहत गोला और चितरपुर प्रखंड के अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक दक्षता और हिंदी लेखन क्षमता परीक्षा का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन की कड़ी देखरेख और तय गाइडलाइंस के बीच पूरी चयन प्रक्रिया बेहद सख्त अनुशासन और शांतिपूर्ण माहौल में पूरी कराई गई। मैदान में पहुंचे अभ्यर्थियों ने फिजिकल टेस्ट के साथ-साथ लिखित परीक्षा में भी अपना पूरा दमखम दिखाया।
होमगार्ड बहाली के तहत आज गोला और चितरपुर प्रखंड की परीक्षा शांतिपूर्ण व पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा में कुल 1,372 अभ्यर्थी शामिल हुए।
कल (3 नवंबर) शहरी गैर-तकनीकी क्षेत्र और रामगढ़ प्रखंड के पुरुष अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी। समय पर पहुँचें!
@prdjharkhand https://t.co/pqL1R2Lx0x— DC Ramgarh (@DC_Ramgarh) November 2, 2026

अभ्यर्थियों की मौजूदगी और आंकड़े
इस चरण के दौरान गोला प्रखंड से केवल महिला अभ्यर्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। गोला प्रखंड से कुल 1,439 महिला अभ्यर्थियों के लिए स्लॉट निर्धारित किया गया था, जिसमें से 892 अभ्यर्थी मैदान में मौजूद रहीं, जबकि 547 अनुपस्थित दर्ज की गईं। वहीं दूसरी तरफ, चितरपुर प्रखंड के महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थियों के लिए आयोजित परीक्षा में 480 में से कुल 204 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि 276 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे।
पारदर्शी बहाली की व्यवस्था
जिला प्रशासन ने बहाली प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और फूल-प्रूफ बनाए रखने के लिए मैदान में सुरक्षा और निगरानी के पुख्ता इंतजाम किए थे। शारीरिक जांच, दौड़ और मापदंड पूरे करने के बाद ही अभ्यर्थियों को हिंदी लेखन क्षमता की परीक्षा में शामिल होने दिया गया। अधिकारियों के अनुसार पूरी प्रक्रिया बिना किसी बाधा के सुचारू रूप से संपन्न हुई और आगे के चरणों के लिए भी कड़े प्रबंध किए गए हैं।


