HomeझारखंडCM हेमंत सोरेन की सुरक्षा में तैनात ASI की मौत मामला, बाइक...

CM हेमंत सोरेन की सुरक्षा में तैनात ASI की मौत मामला, बाइक चालक पर FIR

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ramgarh: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सुरक्षा व्यवस्था में प्रतिनियुक्त सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बैजनाथ प्रजापति की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के मामले में रामगढ़ थाने में विधिवत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। यह मामला मृतक के बेटे धर्मेंद्र कुमार की शिकायत पर बाइक चालक विकास कुमार महतो के खिलाफ दर्ज किया गया है। धर्मेंद्र ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनके पिता चाईबासा जिला बल में पदस्थापित थे और मुख्यमंत्री के पैतृक गांव नेमरा प्रवास के दौरान विधि-व्यवस्था की ड्यूटी पर तैनात किए गए थे।

कोठार ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार बाइक ने मारी थी जोरदार टक्कर

दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक 17 अक्टूबर की रात जब एएसआई बैजनाथ प्रजापति ड्यूटी पूरी कर घर वापस लौट रहे थे, तभी रामगढ़ थाना क्षेत्र के कोठार ओवरब्रिज के समीप होंडा लीवो मोटरसाइकिल के चालक ने बेहद तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें जोरदार टक्कर मार दी थी। इस भीषण सड़क हादसे में वे बुरी तरह घायल हो गए थे। परिजनों ने तुरंत उन्हें इलाज के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए ओरमांझी स्थित मेदांता अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां सघन इलाज के दौरान आखिरकार उन्होंने दम तोड़ दिया।

- Advertisement -

आरोपी बाइक चालक की पहचान, पुलिस कर रही कानूनी कार्रवाई

रामगढ़ थाना प्रभारी गजेंद्र पांडे ने बताया कि दुर्घटना को अंजाम देने वाले बाइक सवार की पहचान मांडू थाना क्षेत्र स्थित लियो गांव निवासी गणेश महतो के 30 वर्षीय पुत्र विकास कुमार महतो के रूप में की गई है। आरोपी युवक ने नेमरा में ड्यूटी से लौट रहे पुलिस अधिकारी को ओवरब्रिज के पास टक्कर मारी थी। पीड़ित परिवार के बयान और लिखित आवेदन के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...