HomeखेलGopalganj Taekwondo News: बरौली के सामंत और सुप्रिया ने रचा इतिहास, दक्षिण...

Gopalganj Taekwondo News: बरौली के सामंत और सुप्रिया ने रचा इतिहास, दक्षिण कोरिया की Kukkiwon से मिला Black Belt Certificate

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

गोपालगंज जिले के बरौली प्रखंड की खेल प्रतिभाओं ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। बरौली के दो होनहार ताइक्वांडो खिलाड़ियों सामंत तिवारी और सुप्रिया कुमारी को दक्षिण कोरिया स्थित वर्ल्ड ताइक्वांडो फेडरेशन की कुक्कीवॉन (Kukkiwon) संस्था की ओर से प्रतिष्ठित ब्लैक बेल्ट प्रमाण पत्र मिला है।

- Advertisement -

दोनों खिलाड़ी द ताइक्वांडो एंड फिजिकल अकादमी, बरौली से जुड़े हैं। इस अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि के बाद बरौली से लेकर पूरे गोपालगंज जिले के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।

- Advertisement -

18 महीने पहले पटना में दी थी ब्लैक बेल्ट परीक्षा

खिलाड़ियों के कोच दिलीप कुमार दास ने बताया कि सामंत और सुप्रिया ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और नियमित अभ्यास के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है।करीब 18 महीने पहले पटना में कुक्कीवॉन ब्लैक बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा आयोजित हुई थी। इस परीक्षा में खिलाड़ियों के तकनीकी कौशल के साथ पुमसे (Poomsae), फाइट फिटनेस, आत्मरक्षा तकनीक और अनुशासन का परीक्षण किया गया था। दोनों खिलाड़ियों ने परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया। अब उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त ब्लैक बेल्ट प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है।

‘ब्लैक बेल्ट नई जिम्मेदारी की शुरुआत’

इस उपलब्धि पर कोच दिलीप कुमार ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि ब्लैक बेल्ट केवल एक प्रमाण पत्र या उपाधि नहीं है। यह ताइक्वांडो के सफर में एक नई जिम्मेदारी, अनुशासन और ऊंचे स्तर की शुरुआत है।

कोच के मुताबिक, अकादमी के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। सामंत और सुप्रिया की सफलता से दूसरे खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

बरौली के दो अन्य खिलाड़ी भी पहुंचे दक्षिण कोरिया

बरौली के खेल जगत के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि हाल ही में प्रखंड के दो अन्य खिलाड़ी भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए दक्षिण कोरिया पहुंचे हैं। इसके तुरंत बाद सामंत तिवारी और सुप्रिया कुमारी को कुक्कीवॉन से ब्लैक बेल्ट प्रमाण पत्र मिलने की खबर ने स्थानीय खेल प्रेमियों का उत्साह और बढ़ा दिया है।

ताइक्वांडो संघ ने दी बधाई

सामंत तिवारी और सुप्रिया कुमारी की सफलता पर गोपालगंज ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष प्रेमसागर यादव और सचिव कमल कुमार पटेल ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी। संघ के पदाधिकारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि बरौली के युवा लगातार खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।

स्थानीय खेल प्रेमियों का कहना है कि बरौली की मिट्टी खेल प्रतिभाओं के लिए उर्वर साबित हो रही है। यहां के युवा राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी बिहार का नाम रोशन कर रहे हैं।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...