Homeझारखंडबोकारो के चिरा चास में चोरी की कोशिश से लोगों में खौफ,...

बोकारो के चिरा चास में चोरी की कोशिश से लोगों में खौफ, CCTV फुटेज में दिखे संदिग्ध

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Bokaro: बोकारो जिले के चिरा चास थाना क्षेत्र अंतर्गत वसंत विहार कॉलोनी में रविवार रात संदिग्ध बदमाशों ने एक बुजुर्ग दंपति के मकान को निशाना बनाने का प्रयास किया। कॉलोनी के प्लॉट नंबर 782 स्थित मकान की बाउंड्री फांदकर अंदर घुसने की कोशिश कर रहे संदिग्धों की पूरी गतिविधि सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हो गई। मकान मालिक रामानुज मिश्रा अपनी पत्नी के साथ रहते हैं। हालांकि, संदिग्ध अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके। सोमवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने स्थानीय पुलिस को शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस जांच और सुरक्षा की मांग

घटना के बाद से बुजुर्ग दंपति और स्थानीय निवासी भयभीत हैं। परिजनों और स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से इलाके में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। पूर्व में भी इस इलाके में आपराधिक गिरोहों की सक्रियता को लेकर लोगों में चिंता रही है। फिलहाल चिरा चास थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने और मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...