Homeबिहारमुजफ्फरपुर PNG ब्लास्ट के बाद मुआवजे की मांग पर NH जाम, गोबरसही...

मुजफ्फरपुर PNG ब्लास्ट के बाद मुआवजे की मांग पर NH जाम, गोबरसही में 2 किमी तक वाहनों की कतार

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

मुजफ्फरपुर: गोबरसही में PNG गैस पाइपलाइन ब्लास्ट के दूसरे दिन मंगलवार को घर और दुकानें क्षतिग्रस्त होने से प्रभावित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) जाम कर दिया। दोपहर करीब 12 बजे पीड़ित दुकानदार और स्थानीय लोग गोबरसही चौक के पास सड़क पर बैठ गए और आवागमन रोक दिया।

प्रदर्शनकारियों की मांग है कि ब्लास्ट में जिनके घर और दुकानें क्षतिग्रस्त हुई हैं, उन्हें तत्काल मुआवजा दिया जाए। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर करीब डेढ़ से दो किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

- Advertisement -

एसडीएम और एसडीपीओ मौके पर पहुंचे

जाम की सूचना मिलने पर एसडीएम पूर्वी आनंद उत्सव, एसडीपीओ टाउन-2 दीपक कुमार और सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे लोगों से बातचीत कर जाम हटाने का प्रयास किया।

हालांकि, प्रदर्शनकारी तत्काल मुआवजा देने की मांग पर अड़े रहे। करीब डेढ़ घंटे से जारी जाम के कारण इस मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा।

क्षति का आकलन कर मुआवजा दिलाने का आश्वासन

एसडीएम पूर्वी आनंद उत्सव ने बताया कि प्रभावित लोगों को उनके घरों और दुकानों को हुए नुकसान का आकलन कर मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू करने का आश्वासन दिया गया है। उन्होंने कहा कि घायलों का इलाज कराया जा रहा है। प्रशासन लोगों की मांग सुन रहा है और जल्द जाम हटवाने का प्रयास किया जा रहा है।

सोमवार रात मृतक के परिजनों ने भी किया था जाम

गोबरसही में सोमवार रात PNG गैस पाइपलाइन ब्लास्ट में जान गंवाने वाले व्यक्ति के परिजनों ने भी मुआवजे और अन्य मांगों को लेकर हाईवे जाम किया था। उस दौरान करीब तीन घंटे तक आवागमन बाधित रहा।

स्थानीय विधायक और प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम हटाया गया था। अब ब्लास्ट में घर और दुकानें क्षतिग्रस्त होने से प्रभावित लोग मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर उतर आए हैं।

मुआवजे और नुकसान के आकलन पर टिकी नजर

ब्लास्ट के बाद लगातार दूसरे दिन गोबरसही में विरोध प्रदर्शन और सड़क जाम की स्थिति बनी हुई है। प्रभावित लोगों की मांग है कि नुकसान का आकलन जल्द पूरा कर उन्हें मुआवजा दिया जाए।

फिलहाल प्रशासन की ओर से क्षति का आकलन कर मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया गया है। अब देखना होगा कि नुकसान के आकलन और भुगतान की प्रक्रिया कितनी जल्दी पूरी होती है।

(गोविंद कुमार की रिपोर्ट)

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...