Homeझारखंडअधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती मौत मामले में HC सख्त, पुलिस को दिए यह...

अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती मौत मामले में HC सख्त, पुलिस को दिए यह निर्देश

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ranchi: झारखंड HC की दिवंगत युवा अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की निष्पक्ष जांच को लेकर दायर याचिका पर मंगलवार को अदालत में अहम सुनवाई हुई। जस्टिस रंगोन मुखोपाध्याय की बेंच के समक्ष राज्य सरकार की ओर से जानकारी दी गई कि इस मामले में मुख्य आरोपी मृतका का पति कुशाग्र उर्फ रुद्र पुलिस की गिरफ्त में है और उससे लगातार रिमांड पर पूछताछ की जा रही है। याचिकाकर्ता की ओर से HC एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजीत कुमार, शशिकांत जायसवाल, अंशु कुमारी, विवेक कुमार और विकास कुमार ने अदालत में दलीलें पेश कीं और मामले की तह तक जाने के लिए उच्चस्तरीय जांच की मांग रखी।

पुलिस जांच पर निर्देश

दलीलों को सुनने के बाद HC ने पुलिस को निर्देश दिया कि इस पूरे मामले की जांच बिना किसी ढिलाई के बेहद पुख्ता और प्रोफेशनल तरीके से की जाए। अदालत ने दो टूक कहा कि केस से जुड़े हर एंगल को बारीकी से खंगाला जाए और यदि इस घटनाक्रम में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता पाई जाती है, तो उन्हें भी तुरंत गिरफ्तार किया जाए। इसके साथ ही HC ने राज्य सरकार को पूरे घटनाक्रम और अब तक की पुलिस कार्रवाई पर एक विस्तृत और स्टेटस रिपोर्ट अदालत के समक्ष पेश करने को कहा है।

- Advertisement -

19 नवंबर को सुनवाई

गौरतलब है कि युवा अधिवक्ता की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों ने न्याय की गुहार लगाते हुए HC का दरवाजा खटखटाया था, जिसके बाद पुलिस की सख्त दबिश के आगे आरोपी पति रुद्र ने आत्मसमर्पण किया था। पुलिस की अलग-अलग टीमें अब आरोपी के बयानों का मिलान तकनीकी और फॉरेंसिक साक्ष्यों से करने में जुटी हैं, ताकि मौत की असली वजहों से पर्दा उठ सके। अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इस याचिका पर अगली सुनवाई के लिए 19 नवंबर की तारीख मुकर्रर की है।

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...