Homeझारखंडबोकारो स्टील सिटी कॉलेज में PG एडमिशन रोकने पर बवाल, छात्रों ने...

बोकारो स्टील सिटी कॉलेज में PG एडमिशन रोकने पर बवाल, छात्रों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Bokaro: बोकारो के कॉलेजों में BBMKU द्वारा PG एडमिशन प्रोसेस पर अचानक रोक लगाए जाने से छात्र-छात्राओं में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। यूनिवर्सिटी एडमिनिस्ट्रेशन के इस अप्रत्याशित फैसले ने जिले के सैकड़ों स्टूडेंट्स के हायर एजुकेशन और करियर प्लान्स पर बड़ा सवालिया निशान लगा दिया है। एडमिशन की उम्मीद लगाए बैठे छात्र अब इस असमंजस में हैं कि आखिर उनकी आगे की पढ़ाई कैसे पूरी होगी। छात्रों का कहना है कि एक तरफ यूनिवर्सिटी प्रशासन सीटें बढ़ाने और उच्च शिक्षा के विस्तार के बड़े-बड़े दावे करता है, वहीं दूसरी तरफ बोकारो जैसे बड़े शैक्षणिक केंद्र में PG की पढ़ाई के मौके ही सीमित किए जा रहे हैं।

- Advertisement -

बढ़ेगा भारी आर्थिक बोझ

छात्रों ने यूनिवर्सिटी के इस कदम को सीधे तौर पर मनमाना और छात्र विरोधी करार दिया है। स्टूडेंट्स का कहना है कि अगर लोकल लेवल पर बोकारो के कॉलेजों में PG की पढ़ाई बंद कर दी जाती है, तो उन्हें धनबाद या अन्य दूर-दराज के शहरों का रुख करना पड़ेगा। इससे सामान्य और मध्यमवर्गीय परिवारों के छात्रों पर हॉस्टल, मेस और ट्रैवलिंग का अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। अचानक लिए गए इस फैसले के कारण कई मेधावी छात्र-छात्राएं अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ने की आशंका से जूझ रहे हैं और उन्हें मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा है।

बड़े आंदोलन की चेतावनी

परेशान छात्रों ने इस संबंध में बोकारो स्टील सिटी कॉलेज के मुख्य संरक्षक एवं प्राचार्य से गुहार लगाई है कि वे इस गंभीर मुद्दे को यूनिवर्सिटी एडमिनिस्ट्रेशन और VC के समक्ष प्रमुखता से उठाएं। छात्रों ने मांग की है कि PG दाखिले पर लगाई गई रोक को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए और नामांकन प्रक्रिया को फिर से शुरू किया जाए। इसके साथ ही छात्रों ने प्रशासन को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि विश्वविद्यालय ने जल्द ही एडमिशन पोर्टल खोलकर प्रक्रिया सुचारू नहीं की, तो वे अपने भविष्य की रक्षा के लिए चरणबद्ध तरीके से बड़ा आंदोलन छेड़ने को बाध्य होंगे।

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...