Homeझारखंडचक्रवात 'मुरासु' हुआ कमजोर, झारखंड के चार जिलों में बारिश का अलर्ट

चक्रवात ‘मुरासु’ हुआ कमजोर, झारखंड के चार जिलों में बारिश का अलर्ट

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Cyclone Murasu: चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ धीरे-धीरे कमजोर पड़ गया है और उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। इसके असर से बुधवार को झारखंड के दक्षिणी इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की पूरी संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राज्य के चार प्रमुख जिलों पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा में मेघ गर्जन के साथ वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग ने मंगलवार को विशेष बुलेटिन जारी कर यह जानकारी साझा की।

हवा की रफ्तार घटेगी, गहरे दबाव में बदलेगा सिस्टम

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, चक्रवात ‘मुरासु’ फिलहाल आठ किलोमीटर प्रति घंटे की धीमी गति से उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। जैसे-जैसे यह आगे बढ़ रहा है, इसकी तीव्रता में लगातार कमी आ रही है। पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार आधी रात तक यह और अधिक कमजोर होकर गहरे दबाव यानी डीप डिप्रेशन के क्षेत्र में तब्दील हो जाएगा। इस दौरान हवा की रफ्तार 55 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे रहने और झोंकों की गति 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है।

- Advertisement -

बहरागोड़ा सबसे गर्म रहा, लातेहार में दर्ज हुआ न्यूनतम तापमान

बीते 24 घंटों के दौरान झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में पारे का उतार-चढ़ाव देखने को मिला। पूर्वी सिंहभूम जिले का बहरागोड़ा राज्य में सबसे गर्म इलाका रहा, जहां अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं दूसरी तरफ लातेहार जिला सबसे ठंडा रहा, जहां का न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रांची में बादलों की आवाजाही, जानिए प्रमुख शहरों का हाल

राजधानी रांची और इसके आसपास के इलाकों में मंगलवार की सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा बना रहा। हालांकि दोपहर बाद मौसम में थोड़ा बदलाव आया और धूप खिली, लेकिन आंशिक बादल छाए रहने से उमस और हल्की गर्मी महसूस की गई। आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को रांची का अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री और न्यूनतम 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा जमशेदपुर में अधिकतम 29.4 और न्यूनतम 23.6 डिग्री, डाल्टनगंज में अधिकतम 30.2 और न्यूनतम 21.1 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 30.1 और न्यूनतम 22.1 डिग्री तथा चाईबासा में अधिकतम तापमान 28.8 और न्यूनतम 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...