Homeझारखंडहजारीबाग में NIA की सुबह-सुबह रेड, उदय साव और प्रदीप साव के...

हजारीबाग में NIA की सुबह-सुबह रेड, उदय साव और प्रदीप साव के ठिकानों पर छापेमारी

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Hazaribagh:   झारखंड के हजारीबाग में बुधवार सुबह नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की अचानक हुई कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। NIA की विशेष टीम ने सुबह-सुबह हरहुरू क्षेत्र स्थित शहीद सुभाष बारला मार्ग पर दो आवासीय परिसरों में एक साथ छापेमारी शुरू की। दोनों घरों को सुरक्षा घेरे में लेकर अंदर सघन तलाशी ली जा रही है।

बिहार के रहने वाले दो भाइयों के घरों पर दबिश

शुरुआती जानकारी के अनुसार, जिन ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है वे उदय साव और प्रदीप साव के बताए जा रहे हैं। दोनों मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं और उन्होंने हाल ही में हजारीबाग के हरहुरू इलाके में अपने नए मकान बनाए थे। केंद्रीय जांच एजेंसी की टीम सुबह अचानक भारी सुरक्षा व्यवस्था के साथ इनके ठिकानों पर पहुंची और मुख्य दरवाजों को बंद कर जांच शुरू कर दी।

- Advertisement -

रेड की वजह का अभी औपचारिक खुलासा नहीं

घरों के अंदर मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है और दस्तावेजों के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की पड़ताल चल रही है। हालांकि, यह रेड किस पुराने मामले, टेरर फंडिंग, नक्सल कनेक्शन या संदिग्ध वित्तीय लेनदेन से जुड़ी है, इसे लेकर NIA के अधिकारियों ने आधिकारिक तौर पर कोई बयान जारी नहीं किया है। स्थानीय पुलिस भी एजेंसी के सहयोग में बाहर तैनात है और मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...