Homeझारखंडसुदिव्य कुमार सोनू पर अभद्र टिप्पणी, झामुमो नेताओं ने भाजपा को घेरा

सुदिव्य कुमार सोनू पर अभद्र टिप्पणी, झामुमो नेताओं ने भाजपा को घेरा

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Giridih: भाजपा नेता कामेश्वर पासवान द्वारा झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू पर की गई कथित अमर्यादित और आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर गिरिडीह झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं में गहरा आक्रोश फूट पड़ा है। बुधवार को आयोजित एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में झामुमो नेताओं ने तीखा विरोध दर्ज कराते हुए भाजपा नेतृत्व से इस बयान पर तत्काल स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। इस प्रेस वार्ता में नगर अध्यक्ष रॉकी सिंह, वरिष्ठ नेता अभय सिंह, डिप्टी मेयर सुमित कुमार, कृष्ण मुरारी शर्मा और जिला परिषद सदस्य मुनि देवी के प्रतिनिधि मोहन दास समेत कई प्रमुख नेता उपस्थित थे।

टिप्पणी का खंडन नहीं किया तो माना जाएगा भाजपा का बयान

प्रेस वार्ता के दौरान डिप्टी मेयर सुमित कुमार ने दो टूक शब्दों में कहा कि एक दिवंगत जननेता के प्रति ऐसी ओछी भाषा का इस्तेमाल घोर निंदनीय है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भाजपा नेतृत्व इस अमर्यादित बयान का आधिकारिक तौर पर सार्वजनिक खंडन नहीं करता है, तो झामुमो यह मानकर चलेगा कि यह पूरी पार्टी की सोच और अधिकारिक रुख है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावी दिनों में यही भाजपा नेता राहत पाने के लिए दिवंगत मंत्री के कदमों में गिड़गिड़ा रहे थे और अब उनके न रहने पर मर्यादा की सीमाएं लांघ रहे हैं।

- Advertisement -

सड़क पर उतरकर सबक सिखाने की दी खुली चेतावनी

झामुमो नगर अध्यक्ष रॉकी सिंह ने भाजपा संगठन को नसीहत देते हुए कहा कि पार्टी को अपने बेलगाम नेताओं की जुबान पर तुरंत लगाम लगानी चाहिए। उन्होंने दो टूक कहा कि यदि ऐसी बयानबाजी नहीं रुकी तो झामुमो कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर करारा जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वहीं झामुमो नेता अभय सिंह ने भी पलटवार करते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन में भाषा की मर्यादा का ध्यान रखा जाना चाहिए और इस तरह की हरकतों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पुराने विवाद का हवाला देकर भाजपा नेता पर साधा निशाना

संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि मोहन दास ने तीखे आरोप लगाते हुए कहा कि जब पूर्व में एक दलित महिला से जुड़े मामले में कामेश्वर पासवान कानूनी पचड़े में फंसे थे, तब वे खुद को बचाने के लिए दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के सामने हाथ जोड़कर विनती कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज जब वह जननेता हमारे बीच नहीं हैं, तो राजनीतिक लाभ लेने के लिए उनके खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो उनकी संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है। झामुमो नेताओं ने स्पष्ट किया कि दिवंगत नेता के सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...