Homeझारखंडहजारीबाग में GM की वादाखिलाफी से नाराज युवक टावर पर चढ़ा

हजारीबाग में GM की वादाखिलाफी से नाराज युवक टावर पर चढ़ा

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Hazaribagh: हजारीबाग जिले के केरेडारी स्थित CCL की चंद्रगुप्त कोल परियोजना में बुधवार को अचानक अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यहां MDO सुशी इन्फ्रा माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड के साइट कार्यालय परिसर में लगे ऊंचे टावर पर एक युवक चढ़ गया और आत्महत्या करने की चेतावनी देने लगा। युवक को खतरनाक ऊंचाई पर खड़ा देखकर वहां मौजूद कर्मियों और सुरक्षा गार्ड्स के होश उड़ गए और देखते ही देखते पूरे साइट ऑफिस में हड़कंप मच गया।

GM पर वादाखिलाफी आरोप

प्राप्त जानकारी के मुताबिक युवक कंपनी के GM आर.एस. यादव के रुख और उनकी कथित वादाखिलाफी से बेहद नाराज था। आरोप है कि प्रबंधन और GM की तरफ से किए गए वादों को लंबे समय से पूरा नहीं किया जा रहा था, जिससे हताश और आक्रोशित होकर युवक ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। युवक की इस अप्रत्याशित हरकत से उसकी जान पर सीधा खतरा मंडरा रहा है और परिसर में मौजूद हर शख्स अनहोनी की आशंका से सहम गया है।

- Advertisement -

प्रशासन के सामने चुनौती

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी हरकत में आ गए हैं। टावर पर चढ़े युवक की सुरक्षा को देखते हुए मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन और पुलिस की टीमें अब युवक से लगातार बातचीत कर उसे शांत कराने और सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिशों में जुटी हैं। युवक को बिना किसी नुकसान के नीचे लाना इस वक्त अधिकारियों के लिए सबसे बड़ा चैलेंज बना हुआ है।

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...