Homeझारखंडरेलवे और HEC की जमीन पर गरजा बुलडोजर, पुलिस-पब्लिक में भिड़ंत के...

रेलवे और HEC की जमीन पर गरजा बुलडोजर, पुलिस-पब्लिक में भिड़ंत के बाद रणक्षेत्र बना बिरसा चौक!

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ranchi News: रांची के बिरसा चौक स्थित मामा नगर की गलियां बुधवार की सुबह किसी रणक्षेत्र की तरह नजर आ रही थीं। एक तरफ दर्जनों जेसीबी मशीनों के साथ सैकड़ों पुलिसकर्मी खड़े थे, तो दूसरी तरफ अपने-अपने घरों के दरवाजों पर अपनी छतों को बचाने के लिए रोती-बिलखती महिलाएं और स्थानीय लोग जमा थे। रेलवे और HEC की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए पहुंचे जिला प्रशासन के बुलडोजर ने जैसे ही आगे बढ़ना शुरू किया, वहां का माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया।

- Advertisement -

आशियाना बचाने की जंग और बेकाबू होते हालात

देखते ही देखते स्थानीय लोगों और महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा और वे बुलडोजर के सामने आकर खड़े हो गए। जब पुलिस ने भीड़ को पीछे धकेलने की कोशिश की, तो दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की शुरू हो गई। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि पुलिस को स्थिति संभालने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा। अफरा-तफरी के बीच पुलिस के लाठीचार्ज करते ही सड़क पर भगदड़ मच गई। पिछले दो दिनों से जारी इस कड़ी कार्रवाई ने करीब 200 से अधिक परिवारों को खुले आसमान के नीचे लाकर खड़ा कर दिया है।

- Advertisement -

Image

बिना पुनर्वास बेघर करने का आरोप

‘बस्ती बचाओ संघर्ष समिति’ के बैनर तले एकजुट हुए लोगों का दर्द उनकी आंखों से साफ छलक रहा था। यहां रह रहे लोगों का तर्क है कि वे पिछले 20 सालों से भी ज्यादा समय से इसी जगह पर अपने परिवार के साथ रहते आ रहे हैं। बिना किसी पूर्व और ठोस पुनर्वास योजना के इस तरह अचानक आशियानों को तोड़ना पूरी तरह से अमानवीय है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि सरकार और प्रशासन को बुलडोजर चलाने से पहले उनके रहने के लिए कोई वैकल्पिक जमीन या उचित व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए।

Image

नोटिस और कानूनी प्रक्रिया का दिया जा रहा हवाला

दूसरी ओर, जिला प्रशासन अपने फैसले पर पूरी तरह अडिग नजर आ रहा है। अधिकारियों का साफ कहना है कि जमीन को खाली कराने के लिए कब्जाधारियों को बहुत पहले ही लिखित नोटिस दिए जा चुके थे, लेकिन इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया।

Image

फिलहाल अप्रिय घटनाओं को रोकने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। एक तरफ जहां प्रशासन अपनी जमीन वापस लेने पर अड़ा है, वहीं दूसरी तरफ सालों से रह रहे लोग अपनी छत बचाने के लिए आर-पार के मूड में दिख रहे हैं।

Image

ताज़ा ख़बरें...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

ये भी पढ़ें...