HomeझारखंडXtreme Bar DJ संदीप मर्डर केस की जांच में भारी चूक?, हाईकोर्ट...

Xtreme Bar DJ संदीप मर्डर केस की जांच में भारी चूक?, हाईकोर्ट ने मांगी एक-एक गलती की रिपोर्ट

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ranchi Xtreme Bar Murder Case: रांची के चर्चित एक्सट्रीम बार DJ संदीप प्रमाणिक हत्याकांड मामले में पुलिस की लचर जांच पर झारखंड हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। अदालत ने पुलिस अनुसंधान में रही गंभीर खामियों और अहम साक्ष्यों को नजरअंदाज किए जाने पर गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए रांची SSP को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में तलब किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने SSP को निर्देश दिया है कि वे निचली अदालत के ट्रायल में पेश सभी साक्ष्यों के रिकॉर्ड का खुद अध्ययन करें और जांच में हुई हर एक चूक की विस्तृत रिपोर्ट 30 नवंबर तक अदालत में पेश करें।

लापरवाही पर एक IO सस्पेंड, दूसरे को कारण बताओ नोटिस

सुनवाई के दौरान रांची SSP ने अदालत को बताया कि जांच में कोताही बरतने वाले एक अनुसंधानकर्ता (IO) को पहले ही निलंबित किया जा चुका है, जबकि दूसरे जांच अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। यह पूरा मामला निचली अदालत द्वारा दोषी ठहराए गए अभिषेक सिंह सहित 10 अभियुक्तों की ओर से दाखिल क्रिमिनल अपील से जुड़ा है, जिस पर हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है।

- Advertisement -

30 नवंबर को SSP को फिर अदालत में होना होगा हाजिर

अदालत ने स्पष्ट किया कि इतने संवेदनशील हत्याकांड की जांच में लापरवाही किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है। हाईकोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 30 नवंबर 2026 तय की है। उस दिन रांची SSP को जांच की पूरी रिपोर्ट के साथ एक बार फिर व्यक्तिगत रूप से अदालत में उपस्थित रहने का आदेश दिया गया है, ताकि यह साफ हो सके कि अनुसंधान में साक्ष्यों की अनदेखी किस स्तर पर हुई।

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...