Homeझारखंडरांची में यहां स्कूल के लिए निकली छात्रा को भगा ले गया...

रांची में यहां स्कूल के लिए निकली छात्रा को भगा ले गया अंकित, पिता ने दर्ज कराई FIR

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ranchi: राजधानी रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र से एक नाबालिग छात्रा को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। छात्रा के पिता ने इस संबंध में पड़ोसी गांव के रहने वाले युवक अंकित महतो के खिलाफ बुढ़मू थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में नाबालिग के अपहरण की धारा लगाते हुए दोनों की तलाश शुरू कर दी है।

स्कूल जाने के दौरान रास्ते से हुई लापता

पीड़ित पिता द्वारा दर्ज कराई गई FIR के अनुसार, छात्रा बीते 30 अक्टूबर को अपने घर से रोजाना की तरह स्कूल जाने के लिए निकली थी, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। परिजनों की खोजबीन में पता चला कि आरोपी अंकित महतो शादी की नीयत से उसे अपने साथ बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। दोनों एक-दूसरे के अगल-बगल के गांव के रहने वाले हैं।

- Advertisement -

युवक की नौकरी छूटी, परिवार वाले भी परेशान

घटना के बाद जब छात्रा के पिता आरोपी युवक के घर पहुंचे, तो युवक के परिजनों ने भी अपनी परेशानी जाहिर की। उन्होंने बताया कि इस हरकत की जानकारी मिलने के बाद अंकित को उसकी नौकरी से निकाल दिया गया है। वह रांची की एक दुकान में काम करता था, जिससे उसका परिवार चलता था। नौकरी जाने के बाद से युवक के घर की आर्थिक स्थिति भी बिगड़ गई है। युवक के परिजनों का दावा है कि उन्हें दोनों के ठिकाने के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

परिजनों पर छिपाने का आरोप, तलाश में जुटी पुलिस

छात्रा के पिता ने आशंका जताई है कि अंकित महतो ने अपने परिजनों के सहयोग और मिलीभगत से ही उनकी नाबालिग बेटी को किसी गुप्त स्थान पर छिपाकर रखा है। शिकायत मिलने के बाद बुढ़मू थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर दोनों की बरामदगी के प्रयास में जुट गई है।

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...