Homeबिहारछठ पूजा को लेकर रोहतास प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने किया घाटों का...

छठ पूजा को लेकर रोहतास प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने किया घाटों का निरीक्षण

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

रोहतास: रोहतास में लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और घाटों पर व्यवस्था का जायजा लेने के लिए मंगलवार को डीएम दीपक कुमार मिश्रा और एसपी मिस्टर राज ने डेहरी-ऑन-सोन के विभिन्न छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया।

इस दौरान अधिकारियों ने सुधा फैक्ट्री घाट और एनीकट घाट सहित प्रमुख घाटों पर पानी के स्तर, सुरक्षा इंतजाम और अन्य जरूरी सुविधाओं की स्थिति देखी। निरीक्षण के बाद संबंधित अधिकारियों को छठ पूजा से पहले सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए।

- Advertisement -

पानी का स्तर बढ़ने से कुछ घाटों पर विशेष सतर्कता

डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने बताया कि इस बार पिछले वर्षों की तुलना में कुछ घाटों पर पानी का स्तर अधिक है। इनमें सुधा घाट और एनीकट घाट प्रमुख हैं। ऐसे घाटों को चिह्नित कर खतरनाक और प्रतिबंधित घाटों की श्रेणी में रखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में घाटों का वर्गीकरण किया जाएगा, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित तरीके से छठ महापर्व मना सकें और किसी अप्रिय घटना की आशंका को कम किया जा सके।

डीएम ने अधिकारियों को सभी घाटों पर मजबूत बैरिकेडिंग, पर्याप्त रोशनी, साफ-सफाई, पेयजल और सुरक्षित पहुंच पथ की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि छठ पूजा शुरू होने से पहले सभी जरूरी काम पूरे कर लिए जाएं।

भीड़ नियंत्रण और ट्रैफिक व्यवस्था पर भी नजर

एसपी मिस्टर राज ने बताया कि निरीक्षण के दौरान विभिन्न घाटों पर पानी के स्तर और बैरिकेडिंग की जरूरत का आकलन किया गया। इसके साथ ही यातायात व्यवस्था और रूट चार्ट को लेकर भी चर्चा हुई।

उन्होंने कहा कि छठ के दौरान वाहनों को कहां तक रोकना है और श्रद्धालुओं की भीड़ को किस तरह नियंत्रित करना है, इसकी योजना तैयार की जा रही है। छठ व्रतियों को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

एसपी के मुताबिक, पर्व के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। भीड़ नियंत्रण और यातायात प्रबंधन के लिए विशेष व्यवस्था रहेगी, ताकि छठ पूजा शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो सके।

इमलिया घाट बनेगा आदर्श घाट

डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद ने इमलिया घाट को आदर्श घाट के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है। यहां श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चेंजिंग रूम, स्वच्छ जल और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की जाएगी।

प्रतिबंधित घाटों पर नहीं जाने की अपील

जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे प्रशासन की ओर से चिह्नित प्रतिबंधित घाटों पर न जाएं और सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करें। प्रशासन का कहना है कि घाटों की स्थिति के अनुसार आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के छठ महापर्व मना सकें।

(विकाश चंदन की रिपोर्ट)

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...