
बिहार सरकार के गृह विभाग ने बुधवार को पुलिस महकमे में फेरबदल करते हुए खगड़िया के पुलिस अधीक्षक (SP) भानु प्रताप सिंह का तबादला कर दिया। विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, उन्हें तत्काल प्रभाव से पुलिस मुख्यालय भेज दिया गया है।
वहीं, शिवहर के वर्तमान एसपी शैलेन्द्र सिंह को खगड़िया जिले की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके जल्द ही पदभार संभालने की संभावना है।

यह प्रशासनिक फेरबदल ऐसे समय में हुआ है, जब भानु प्रताप सिंह और उनकी पत्नी के बीच विवाद का मामला चर्चा में है। उनकी पत्नी ने उन पर उत्पीड़न समेत कई गंभीर आरोप लगाए थे। इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारी की निजी जिंदगी और प्रशासनिक भूमिका दोनों चर्चा के केंद्र में आ गई थीं।
हालांकि, गृह विभाग की ओर से जारी तबादले की अधिसूचना में पत्नी की शिकायत को इस कार्रवाई का आधिकारिक कारण नहीं बताया गया है। फिलहाल भानु प्रताप सिंह को पुलिस मुख्यालय में नई जिम्मेदारी मिलने का इंतजार है, जबकि शैलेन्द्र सिंह खगड़िया के नए एसपी के रूप में कार्यभार संभालेंगे।


