Homeझारखंडदुमका होमगार्ड बहाली पर प्रशासन को अल्टीमेटम, आंदोलन की तैयारी में उतरे...

दुमका होमगार्ड बहाली पर प्रशासन को अल्टीमेटम, आंदोलन की तैयारी में उतरे युवा

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

  Dumka:  दुमका में होमगार्ड बहाली की प्रक्रिया में हो रही लंबी लेटलतीफी को लेकर युवाओं का गुस्सा अब खुलकर सामने आ गया है। भर्ती प्रक्रिया को जल्द पूरा कराने की मांग को लेकर 200 से अधिक अभ्यर्थी युवा नेता सह समाजसेवी निखिल मुर्मू के साथ DC ऑफिस पहुंचे और DC को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। अभ्यर्थियों ने जिला प्रशासन से बिना किसी और देरी के फिजिकल टेस्ट और लिखित परीक्षा आयोजित कर भर्ती प्रक्रिया को मुकाम तक पहुंचाने की पुरजोर मांग की। युवाओं का कहना है कि वे कड़ी मेहनत और तैयारी के बावजूद महीनों से मैदान और सड़कों पर भटकने को मजबूर हैं, जबकि प्रशासन इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है।

- Advertisement -

साल भर से इंतजार

दुमका जिले में होमगार्ड बहाली के लिए अभ्यर्थियों ने नवंबर 2025 में आवेदन फॉर्म भरा था। फॉर्म जमा करने के लगभग एक साल बीत जाने के बाद भी जिला प्रशासन अब तक न तो फिजिकल टेस्ट करा सका है और न ही लिखित परीक्षा का कोई शेड्यूल जारी कर पाया है। अभ्यर्थियों का आरोप है कि वे परीक्षा आयोजित कराने की गुहार लेकर अब तक छह बार DC से मिलकर लिखित आवेदन दे चुके हैं, लेकिन हर बार उन्हें केवल खोखले मौखिक आश्वासन ही थमाए गए। वहीं झारखंड के कई अन्य जिलों में होमगार्ड बहाली की प्रक्रिया काफी पहले पूरी की जा चुकी है, जिसके चलते दुमका के युवाओं में सिस्टम के प्रति असंतोष लगातार गहराता जा रहा है।

48 घंटे का अल्टीमेटम

मौके पर मौजूद युवा नेता निखिल मुर्मू ने जिला प्रशासन की कार्यशैली पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि प्रशासन होमगार्ड अभ्यर्थियों के करियर के साथ खिलवाड़ कर रहा है। एक साल का लंबा वक्त बीत जाने के बाद भी बेसिक फिजिकल और लिखित परीक्षा न करा पाना प्रशासनिक लापरवाही और संवेदनहीनता का खुला सबूत है। उन्होंने DC ऑफिस को दो टूक चेतावनी देते हुए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है कि प्रशासन दो दिनों के भीतर लिखित रूप से तारीखों का खुलासा करे। मुर्मू ने स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित समयसीमा के भीतर लिखित शेड्यूल जारी नहीं किया गया, तो हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर उतरकर आर-पार के आंदोलन के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...