Homeझारखंडरांची में नाबालिग से 50 साल के मकान मालिक ने की दरिंदगी,...

रांची में नाबालिग से 50 साल के मकान मालिक ने की दरिंदगी, गर्भवती होने पर खुला राज

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ranchi: रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां 50 वर्षीय मकान मालिक ने अपने ही घर में रहने वाली 16 साल की नाबालिग किराएदार के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। करीब छह महीने पहले हुई इस दरिंदगी का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता गर्भवती हो गई। शारीरिक बदलाव और लड़की की मानसिक स्थिति बिगड़ने के बाद परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने बिना देर किए बुधवार को हिंदपीढ़ी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए आरोपी मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया।

सूने घर में दरिंदगी

दर्ज FIR के अनुसार घटना के वक्त पीड़िता के माता-पिता रोजाना की तरह अपने काम पर गए हुए थे। घर को पूरी तरह सूना पाकर आरोपी जबरन कमरे में दाखिल हुआ और नाबालिग के साथ घिनौनी हरकत की। वारदात के बाद आरोपी ने नाबालिग को धमकी दी कि अगर उसने किसी को भी इस बारे में बताया तो वह उसे जान से मार देगा। इस खौफनाक धमकी से डरी-सहमी पीड़िता महीनों तक खामोश रही और किसी से कुछ नहीं कहा। हालांकि उसके बदले हुए व्यवहार को देखकर परिजनों को शक हुआ और जब कड़ाई से पूछताछ की गई, तो पीड़िता ने रोते हुए अपनी पूरी आपबीती बयां कर दी।

- Advertisement -

केस दबाने का दबाव

पीड़िता के परिजनों ने यह गंभीर आरोप भी लगाया है कि पूरे मामले को दबाने और शिकायत वापस लेने के लिए आरोपी पक्ष की ओर से उन्हें पैसों का लालच दिया जा रहा है और दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। मामले पर हिंदपीढ़ी थाना प्रभारी अरुण महथा ने स्पष्ट किया कि पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उन्होंने बताया कि जरूरी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद गुरुवार को आरोपी को सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा और मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...