Homeझारखंडगुमला में तीन दिवसीय पलाश दीपावली मेला शुरू, DC ने किया उद्घाटन

गुमला में तीन दिवसीय पलाश दीपावली मेला शुरू, DC ने किया उद्घाटन

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Gumla: स्थानीय उत्पादों, ग्रामीण उद्यमिता और महिला स्वावलंबन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कन्या मध्य विद्यालय, गुमला में तीन दिवसीय ‘पलाश दीपावली मेला’ का विधिवत शुभारंभ हुआ। उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। यह विशेष मेला 05 नवंबर से 07 नवंबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की महिला उद्यमियों को सीधे बाजार उपलब्ध कराना है।

महिला समूहों के 13 से अधिक स्टॉल

इस मेले में गुमला जिले के विभिन्न महिला स्वयं सहायता समूहों (SHG) द्वारा 13 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं। इन स्टॉलों के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं द्वारा तैयार किए गए स्थानीय, पारंपरिक, जैविक और स्वास्थ्यवर्धक उत्पादों को प्रदर्शित करने के साथ-साथ आम लोगों के लिए बिक्री हेतु उपलब्ध कराया गया है। प्रशासनिक स्तर पर इस तरह के आयोजनों से ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

- Advertisement -

पारंपरिक व्यंजन और हस्तशिल्प की मांग

दीपावली के पर्व को देखते हुए मेले में मिट्टी के दीये, पारंपरिक व्यंजन और स्नैक्स आकर्षण का मुख्य केंद्र बने हुए हैं। स्टॉलों पर महिला समूहों द्वारा तैयार अचार, बड़ी, पापड़, ठेकुआ, नमकीन के साथ-साथ रागी के लड्डू और मक्के से बने पौष्टिक स्नैक्स उपलब्ध हैं। इसके अलावा महिला उद्यमियों द्वारा निर्मित प्राकृतिक झाड़ू, हर्बल उत्पाद, घरेलू सजावटी सामान और स्वास्थ्यवर्धक दैनिक उपयोगी उत्पाद भी बिक्री के लिए रखे गए हैं।

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...