Homeझारखंडमरांग बुरू महासम्मेलन में पहुंचे CM हेमंत सोरेन, संताली में किया संबोधित,...

मरांग बुरू महासम्मेलन में पहुंचे CM हेमंत सोरेन, संताली में किया संबोधित, समाज से एकजुटता की अपील

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Giridih: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गिरिडीह जिले के पीरटांड़ स्थित मधुबन थाना मैदान में आयोजित ‘मारांग बुरू धोरोमगाड़ महासम्मेलन’ में शामिल हुए। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संताली भाषा में संबोधित करते हुए समाज को संगठित, सशक्त और प्रगतिशील बनाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने रेखांकित किया कि भारतीय संविधान में आदिवासी समाज को विशिष्ट सामाजिक और पारंपरिक अधिकार दिए गए हैं। देश के कई क्षेत्रों में समाज की सहमति और अनुमति के बिना कोई भी निर्णय या कार्य नहीं किया जा सकता। उन्होंने मरांग बुरू धोरोमगाड़ के संरक्षण को अनिवार्य बताते हुए कहा कि इसकी सुरक्षा और देखभाल के लिए सरकार व समाज मिलकर काम करेंगे।

- Advertisement -

जड़ों से जुड़ाव और युवाओं को संदेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासी समाज देश का सबसे प्राचीन समाज है। इसकी जड़ें मजबूत हैं, हालांकि वर्तमान में धार्मिक और भाषाई पहचान को लेकर विभाजन की स्थिति दिखती है। उन्होंने युवाओं से अपनी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, पारंपरिक रीति-रिवाजों और संस्कृति को समझने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने इस बात पर चिंता जताई कि आधुनिक वैज्ञानिक युग में जहां दुनिया तेजी से आगे बढ़ रही है, वहीं आदिवासी समाज अब भी शैक्षणिक और आर्थिक रूप से पिछड़ा हुआ है। साथ ही उन्होंने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के राज्य निर्माण आंदोलन और दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के योगदान को भी स्मरण किया।

नशा मुक्ति और सरकारी योजनाएं

संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने नशाखोरी को समाज के पिछड़ेपन का एक प्रमुख कारण बताया। उन्होंने कहा कि नशे की लत से समाज कमजोर हो रहा है, जिसे रोकने के लिए सरकार ‘नशामुक्त जीवन हो हमारा’ जैसे जागरूकता अभियान चला रही है। इसके अतिरिक्त हड़िया और अवैध शराब के निर्माण व बिक्री में लगी महिलाओं को सम्मानजनक आजीविका और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए ‘फूलो-झानो आशीर्वाद योजना’ प्रभावी रूप से लागू की गई है। उन्होंने महासम्मेलन में सौंपे गए मांगपत्र पर विचार करते हुए न्यायसंगत कार्रवाई और सहयोग का आश्वासन दिया।

प्रशासनिक स्वागत और गणमान्य लोगों की उपस्थिति

कार्यक्रम स्थल पर आगमन से पूर्व सीआरपीएफ कैंप स्थित हेलीपैड पर स्थानीय प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस मौके पर आईजी, डीआईजी, उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने उनका स्वागत किया। महासम्मेलन में विधायक कल्पना सोरेन, विधायक सोमेश सोरेन, मरांग बुरू बचाओ संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष फागू बेसरा, महासचिव हीरालाल मांझी, जिलाध्यक्ष महावीर मुर्मू, सचिव विष्णु किस्कू सहित असम, ओडिशा, बिहार, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल से आए विभिन्न सामाजिक प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...