Homeझारखंडऑनलाइन बुकिंग के बाद कमरा न देने पर फैब होटल पर जुर्माना,...

ऑनलाइन बुकिंग के बाद कमरा न देने पर फैब होटल पर जुर्माना, उपभोक्ता आयोग ने दिया 30,670 रुपये भुगतान का आदेश

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम के जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने ऑनलाइन अग्रिम भुगतान लेने के बाद भी ग्राहक को कमरा उपलब्ध नहीं कराने के मामले में कड़ा फैसला सुनाया है। आयोग के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने फैब होटल (FabHotel) प्रबंधन को सेवा में कमी (Deficiency in Service) का दोषी ठहराते हुए शिकायतकर्ता मोहम्मद बारिक के पक्ष में आदेश पारित किया। आयोग ने होटल के दोनों विपक्षी पक्षों को संयुक्त एवं अलग-अलग रूप से कुल 30,670 रुपये की राशि 45 दिनों के भीतर भुगतान करने का निर्देश दिया है।

बुकिंग के बाद भी कमरा देने से इनकार

मामला चाईबासा के बड़ी बाजार (हिंद चौक) निवासी मोहम्मद बारिक से जुड़ा है। उनके पुत्र रजीक अनवर ने अपने माता-पिता के ठहरने के लिए कोलकाता के राजडांगा स्थित ‘फैब होटल गेस्ट ओ पैलेस’ में 10 से 12 मई 2026 के लिए 5,670 रुपये का ऑनलाइन भुगतान कर कमरा बुक कराया था। 10 मई की रात जब मोहम्मद बारिक अपनी पत्नी मनीला पिंगुआ के साथ होटल पहुंचे, तो प्रबंधन ने ऑनलाइन बुकिंग स्वीकार करने से इनकार करते हुए कमरा देने से मना कर दिया। देर रात दंपती को दूसरे होटल की तलाश में भटकना पड़ा, जिससे उन्हें खासी असुविधा और मानसिक परेशानी झेलनी पड़ी।

- Advertisement -

मुआवजे और ब्याज का भुगतान आदेश

परेशान होकर मोहम्मद बारिक ने जिला उपभोक्ता आयोग में शिकायत दर्ज कराई। सुनवाई के दौरान ऑनलाइन पेमेंट रसीद, बैंक स्टेटमेंट, यात्रा टिकट और गवाही के आधार पर आयोग ने माना कि होटल प्रबंधन ने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 के प्रावधानों का उल्लंघन किया है। आदेश के तहत होटल को 5,670 रुपये बुकिंग राशि की वापसी, 20,000 रुपये मानसिक प्रताड़ना व असुविधा का मुआवजा और 5,000 रुपये मुकदमा खर्च के रूप में चुकाने होंगे। आयोग ने स्पष्ट किया कि यदि 45 दिनों की निर्धारित अवधि में कुल 30,670 रुपये का भुगतान नहीं किया गया, तो होटल को इस राशि पर नौ प्रतिशत वार्षिक दर से ब्याज देना होगा।

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...