Homeझारखंडमांडर में बन रही थी नकली अंग्रेजी शराब, बिहार-UP तक होती थी...

मांडर में बन रही थी नकली अंग्रेजी शराब, बिहार-UP तक होती थी सप्लाई, पांच गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ranchi: रांची के मांडर थाना क्षेत्र के मलटोटी गांव में एक निर्माणाधीन मकान के अंदर अंग्रेजी शराब बनाने और पैक करने का काम चल रहा था। बाहर से देखने पर शायद ही किसी को अंदाजा होता कि मकान के हॉल में शराब की बोतलों को तैयार कर बाजार में भेजने की तैयारी हो रही है। 5 नवंबर को पुलिस ने यहां छापेमारी की तो पांच लोग शराब बनाने के काम में लगे मिले। पुलिस के मुताबिक, मौके पर मौजूद लोगों से शराब निर्माण से जुड़े वैध कागजात मांगे गए, लेकिन वे कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके।

बिहार, UP और झारखंड के जिलों में होती थी सप्लाई

- Advertisement -

वरीय पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक नगर और ग्रामीण के निर्देशन में टीम बनाई गई थी। सहायक पुलिस अधीक्षक कोतवाली निखिल राय और पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय द्वितीय अजय आर्यन के नेतृत्व में टीम मलटोटी गांव पहुंची। पुलिस ने मकान की घेराबंदी कर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के बीच छापेमारी की।

पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार लोगों ने बताया कि वे पिछले करीब एक महीने से अवैध शराब तैयार कर रहे थे। तैयार शराब की सप्लाई बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड के दूसरे जिलों में मांग के हिसाब से की जाती थी। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि शराब कहां-कहां भेजी जाती थी और इस कारोबार से जुड़े दूसरे लोग कौन हैं।

3 हजार से ज्यादा भरी बोतलें और 200 लीटर तैयार शराब मिली

छापेमारी के दौरान पुलिस को अलग-अलग ब्रांड के नाम वाली शराब की बोतलें मिलीं। जब्ती सूची के मुताबिक, 750 ML की Old Blended Old Monk की 2,040 बोतलें और Royal Mansion Gold Whisky PET की 840 भरी बोतलें बरामद की गईं। इसके अलावा Royal Challenge Select Premium Whisky की 180 ML वाली 14 बोतलें भी मिलीं।

पुलिस ने एक सिंटेक्स टंकी में रखा करीब 200 लीटर तैयार शराब और सफेद जार में भरी करीब 25 लीटर शराब भी जब्त की है। शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला करीब 30 किलो Caustic Caramel, 750 ML की 2,000 खाली बोतलें, करीब 1,000 ढक्कन, ब्रांड के स्टीकर और QR कोड भी बरामद किए गए।

शराब बनाने की मशीन के साथ तीन गाड़ियां जब्त

पुलिस को मौके से बोतल सील करने की मशीन, चार टुलू पंप, Honda कंपनी का जनरेटर, इन्वर्टर और बैटरी भी मिली है। इसके अलावा एक पिकअप टेम्पो, एक Bajaj Pulsar मोटरसाइकिल और एक Mahindra SUV कार जब्त की गई है। पुलिस ने छह मोबाइल फोन भी अपने कब्जे में लिए हैं।

रांची, धनबाद, औरंगाबाद और मुंगेर के रहने वाले हैं आरोपी

गिरफ्तार लोगों की पहचान प्रत्युष शाहदेव (27), निवासी इंद्रपुरी, सुखदेवनगर रांची; कुंदन कुमार (28), निवासी भरत, थाना अंबा, जिला औरंगाबाद; संजय सिंह (32), निवासी सुंदर नगर, चिरकुंडा, धनबाद; राकेश कुमार (28), निवासी भरत, थाना अंबा, औरंगाबाद और विष्णु कुमार (22), निवासी जगदीशपुर, थाना धरहरा, जिला मुंगेर के रूप में हुई है।

इस मामले में मांडर थाना कांड संख्या 115/2026, दिनांक 5 नवंबर 2026 को BNS, उत्पाद अधिनियम, Copyright Act और Trade Marks Act की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है।

कई थानों की पुलिस टीम ने की छापेमारी

छापेमारी टीम में ASP कोतवाली निखिल राय, DSP मुख्यालय द्वितीय अजय आर्यन, मांडर अंचल के पुलिस निरीक्षक जय प्रकाश राणा, रातू थाना प्रभारी आदिकांत महतो, कोतवाली थाना प्रभारी सनोज कुमार, सुखदेवनगर थाना प्रभारी सुनील कुमार कुशवाहा, मांडर थाना प्रभारी मनोज करमाली समेत कई पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल शामिल थे।

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...