Homeबिहारपुलिस नहीं कटोरा खोज रहा चोर, चोर को पकड़ने के लिए 8...

पुलिस नहीं कटोरा खोज रहा चोर, चोर को पकड़ने के लिए 8 घंटे तक चला ‘कटोरा उड़ाने’ का सिलसिला

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

नवादा: बिहार के नवादा जिले में टोटो (ई-रिक्शा) की बैटरी चोरी होने के बाद चोर का पता लगाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया गया। नारदीगंज थाना क्षेत्र के कहुआरा गांव में पीड़ित टोटो मालिक ने तांत्रिक को बुलाकर ‘कटोरा उड़ाने’ की प्रक्रिया शुरू कराई। बुधवार सुबह करीब 10 बजे शुरू हुआ यह सिलसिला शाम 6 बजे तक चला। इस दौरान पीतल का कटोरा जमीन पर रेंगते हुए कहुआरा गांव से नारदीगंज बाजार तक पहुंचा। इस नजारे को देखने के लिए रास्ते में बड़ी संख्या में लोग जुट गए।

घर के पास खड़े टोटो से चोरी हुई बैटरी

मामला कहुआरा पंचायत के कहुआरा गांव का है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी रविन्द्र महतो मंगलवार रात करीब 12 बजे रोज की तरह टोटो चलाकर घर लौटे थे। दिनभर काम करने के बाद उन्होंने अपना ई-रिक्शा घर के पास खड़ा किया और सोने चले गए।

- Advertisement -

बुधवार सुबह उठने पर उन्हें टोटो घर के पास नहीं मिला। खोजबीन के दौरान करीब 100 मीटर दूर पइन के किनारे टोटो खड़ा मिला। जांच करने पर उसकी बैटरी गायब थी। चोरी हुई बैटरी की कीमत करीब 60 हजार रुपये बताई जा रही है। इसके बाद रविन्द्र महतो ने बैटरी का पता लगाने के लिए तांत्रिक की मदद लेने का फैसला किया।

सुबह 10 से शाम 6 बजे तक चली ‘कटोरा उड़ाने’ की प्रक्रिया

बैटरी चोरी के बाद तांत्रिक ने मंत्रोच्चार के साथ पीतल के कटोरे को चलाने की प्रक्रिया शुरू की। स्थानीय भाषा में इसे ‘कटोरा उड़ाना’ कहा जाता है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कटोरा जमीन पर रेंगते हुए कहुआरा गांव से नारदीगंज बाजार की ओर बढ़ता रहा।

बुधवार सुबह करीब 10 बजे शुरू हुई यह प्रक्रिया शाम 6 बजे तक चली। इस दौरान रास्ते में लोगों की भीड़ जुटती गई। बाद में किसी कारणवश इस प्रक्रिया को रोक दिया गया।

असाढ़ी गांव के रहने वाले हैं मन्ना बाबा

इस प्रक्रिया में शामिल तांत्रिक की पहचान मन्ना बाबा के रूप में हुई है। बताया जाता है कि करीब 70 वर्षीय मन्ना बाबा नवादा और नारदीगंज के बीच स्थित असाढ़ी गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता का नाम स्वर्गीय वासुदेव सिंह बताया गया है।

गांव में पहले भी हो चुकी है ऐसी प्रक्रिया

ग्रामीणों के अनुसार, कहुआरा गांव में ‘कटोरा उड़ाने’ की घटना पहले भी हो चुकी है। इससे पहले गांव निवासी सुधीर सिंह की महंगी घड़ी चोरी हो गई थी। उस समय भी तांत्रिक की मदद से कटोरा चलाया गया था। ग्रामीणों का दावा है कि कटोरा उस स्थान तक पहुंचा था, जहां घड़ी रखी हुई थी और बाद में घड़ी मिल गई थी।

स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि इस तरह की प्रक्रिया के लिए तांत्रिक करीब तीन हजार रुपये तक शुल्क लेते हैं। पूजा-पाठ की सामग्री का खर्च अलग होता है। हालांकि, यह राशि स्थानीय लोगों की ओर से बताई गई है।

पीड़ित दंपती ने थाने में दिया आवेदन

इधर, बैटरी चोरी की घटना को लेकर रविन्द्र महतो और उनकी पत्नी ने बुधवार सुबह नारदीगंज थाने में लिखित आवेदन दिया है। पीड़ित परिवार ने थाना प्रभारी और नवादा के पुलिस अधीक्षक से चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने तथा चोरी हुई बैटरी बरामद कराने की मांग की है।

रविन्द्र महतो का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों की पहचान करने और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

बैटरी चोरी के बाद तांत्रिक के जरिए कटोरा चलाने की यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि, कटोरा चलाने जैसी विधियों से चोर की पहचान होने का कोई प्रमाणित वैज्ञानिक आधार नहीं है। चोरी की घटना का खुलासा और बैटरी की बरामदगी पुलिस जांच पर निर्भर करेगी।

(सोनू सिंह की रिपोर्ट)

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...