
Ramgarh News: त्योहारों के सीजन में लोगों को साफ और अच्छी क्वालिटी का खाना मिले, इसके लिए रामगढ़ में फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने एक्टिव होकर चेकिंग शुरू कर दी है। डीसी ऋतुराज के निर्देश पर फूड सेफ्टी ऑफिसर डेरिक तिग्गा की अगुवाई में टीम ने कोठार फ्लाईओवर से लेकर थाना चौक और मेन रोड तक कई होटलों और मिठाई दुकानों का अचानक निरीक्षण किया।
सैंपल कलेक्ट कर लैब भेजे


इस चेकिंग के दौरान टीम ने ‘राज रसोई नेक्स्ट’ से काजू बर्फी व बेसन के लड्डू और ‘राजस्थान कलेवालय’ से कलाकंद व काजू बर्फी के सैंपल लिए। इन चारों सैंपलों को जांच के लिए सीधे फूड सेफ्टी लैब भेज दिया गया है। इसके अलावा होटल निराला, पवन, मुखिया, एमआर स्वीट्स, शालीमार, रसराज और गोकुल स्वीट्स समेत कई दुकानों में भी पेपर्स और किचन की जांच की गई।
साफ-सफाई को लेकर सख्त निर्देश

फूड सेफ्टी ऑफिसर ने सभी दुकानदारों को साफ कह दिया है कि किचन और काउंटर पर पूरी सफाई रखनी होगी। किसी भी सूरत में एक्सपायर्ड माल या बैन चीजों का इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग ने साफ कर दिया है कि त्योहारों तक यह जांच अभियान लगातार चलेगा और नियमों की अनदेखी करने वाले दुकानदारों पर सीधे कानूनी कार्रवाई होगी।


