HomeझारखंडBRICS सम्मेलन को धमकी देने का इंटरनेशनल कनेक्शन!, देवघर से गुलशन गिरफ्तार,...

BRICS सम्मेलन को धमकी देने का इंटरनेशनल कनेक्शन!, देवघर से गुलशन गिरफ्तार, 5 लाख से ज्यादा जीमेल का डेटाबेस जब्त

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Deoghar/New Delhi: अंतरराष्ट्रीय ब्रिक्स सम्मेलन और गुजरात सचिवालय को धमकी भरा E-Mail भेजने के बेहद संवेदनशील मामले में गुजरात साइबर क्राइम पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। मामले की कड़ियां जोड़ते हुए पुलिस टीम ने झारखंड के देवघर से गुलशन कुमार सिंह नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गांधीनगर स्थित गुजरात साइबर क्राइम के एसपी विवेक वेदा ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि इस पूरे मामले की जांच में देवघर, बिहार के भागलपुर से लेकर सीधे बांग्लादेश तक अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के तार जुड़े होने की पुष्टि हुई है।

- Advertisement -

5 लाख से अधिक यूनिक जीमेल ID और पासवर्ड बरामद

जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के कब्जे से 5,13,847 यूनिक जीमेल आईडी और उनके पासवर्ड का एक विशाल डेटाबेस मिला है। इतनी बड़ी संख्या में ईमेल डेटा मिलना सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का सबब बन गया है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि इस डेटाबेस का इस्तेमाल देश भर के महत्वपूर्ण सरकारी संस्थानों, प्रतिष्ठित स्कूलों, संवेदनशील प्रतिष्ठानों और अदालतों को फर्जी व धमकी भरे ईमेल भेजकर दहशत फैलाने के लिए किया जाना था।

- Advertisement -

गुजरात सचिवालय धमकी मामले की तकनीकी जांच से खुला सिंडिकेट

SP विवेक वेदा के अनुसार, गुजरात सचिवालय और ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर आए धमकी भरे ईमेल की जब उच्च स्तरीय तकनीकी जांच शुरू की गई, तो डिजिटल फुटप्रिंट्स सबसे पहले बिहार के भागलपुर तक पहुंचे। गांधीनगर साइबर सेल की टीम ने तुरंत भागलपुर में दबिश देकर रोशन कुमार राय को हिरासत में लिया। रोगिरफ्तारी के उपरांत आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड हासिल की और विस्तृत पूछताछ व नेटवर्क के अन्य विदेशी संपर्कों की पड़ताल के लिए उसे गुजरात ले गई।

पूछताछ में सामने आया गुलशन का नाम, कोर्ट से मिली ट्रांजिट रिमांड

भागलपुर में कड़ाई से की गई पूछताछ में रोशन कुमार राय ने पूरे नेटवर्क के मुख्य सूत्रधार के रूप में देवघर निवासी गुलशन कुमार सिंह के नाम का खुलासा किया। इस सूचना पर गुजरात पुलिस की विशेष टीम अविलंब देवघर पहुंची और स्थानीय नगर थाना पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर गुलशन कुमार सिंह को धर दबोचा। गिरफ्तारी के उपरांत आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड हासिल की और विस्तृत पूछताछ व नेटवर्क के अन्य विदेशी संपर्कों की पड़ताल के लिए उसे गुजरात ले गई।

ताज़ा ख़बरें...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

ये भी पढ़ें...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...