Homeझारखंडखूंटी में सड़क हादसा, बेकाबू ट्रेलर ने 7 लोगों को रौंदा, 3...

खूंटी में सड़क हादसा, बेकाबू ट्रेलर ने 7 लोगों को रौंदा, 3 महिलाएं और 4 बच्चे शामिल

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

  Khunti:    झारखंड के खूंटी जिले के कर्रा में गुरुवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। कोशांबी कॉलोनी के पास एक अनियंत्रित स्कूटी सड़क किनारे झाड़ियों में जा घुसी। आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े और झाड़ियों में फंसे स्कूटी सवार युवक को बाहर निकालने लगे। इसी दौरान कई महिलाएं और बच्चे सड़क किनारे खड़े थे। तभी तोरपा की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़े लोगों को सीधे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 3 महिलाएं और 4 बच्चे शामिल हैं। हादसे के बाद ड्राइवर और खलासी ट्रेलर छोड़कर मौके से भाग निकले।

दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

- Advertisement -

इस दर्दनाक हादसे ने दो परिवारों को बुरी तरह तोड़ दिया है। स्थानीय निवासी बिरसा नायक के परिवार के तीन लोगों पत्नी जवंती देवी उर्फ कसीला, बेटी अंजली और एक साल के नाती सौरभ नायक की मौके पर ही जान चली गई। बिरसा की दूसरी बेटी खुशबू इस हादसे में गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज सदर अस्पताल खूंटी में चल रहा है। वहीं, दूसरे परिवार से राजेश की मां कर्मी लोहराइन, पत्नी फगन संगा और दो बेटियों सुभानी कुमारी व सोनी कुमारी की मौत हो गई। राजेश तीन दिन पहले ही रोजी-रोटी के लिए गुजरात गए थे, जहां उन्हें इस भयावह घटना की खबर दी गई।

मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम, जांच जारी

हादसे से गुस्साए स्थानीय लोगों ने शुक्रवार सुबह मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने सभी सातों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रेलर को जब्त कर लिया गया है और फरार ड्राइवर व खलासी की धरपकड़ के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...