Homeझारखंडकपाली में सड़क दुर्घटना, MGM अस्पताल में इलाज के दौरान दो युवकों...

कपाली में सड़क दुर्घटना, MGM अस्पताल में इलाज के दौरान दो युवकों ने तोड़ा दम

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Saraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत डोबो में गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना घटी। पांडे ढाबा के समीप मोटरसाइकिल और एक सफेद रंग की कार (JH 02BN-3464) के बीच सीधी टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार धतकीडीह मुखी बस्ती निवासी सुभाष कर्मकार (20) और कपाली की झोपड़ी बस्ती निवासी लाया मुखी (19) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही कपाली ओपी के एएसआई मुन्ना राय मौके पर पहुंचे और तत्काल पीसीआर पेट्रोलिंग वाहन से दोनों घायलों को जमशेदपुर स्थित एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान दोनों युवकों की मौत हो गई।

कार जब्त, जांच में जुटी पुलिस

दुर्घटना के बाद कपाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हादसे में शामिल कार को जब्त कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना तेज रफ्तार, लापरवाही या किस वजह से हुई, इसकी विस्तृत जांच की जा रही है। अनुसंधान पूरा होने के बाद ही हादसे का स्पष्ट कारण सामने आ सकेगा। कम उम्र के दोनों युवकों की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और क्षेत्र में शोक का माहौल है।

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...