Homeझारखंडतिलैया से कोचिंग जाने के लिए निकलीं दो नाबालिग बहनें लापता

तिलैया से कोचिंग जाने के लिए निकलीं दो नाबालिग बहनें लापता

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Koderma: कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलैया बस्ती से कोचिंग जाने के लिए घर से निकलीं दो नाबालिग चचेरी बहनें संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई हैं। 5 नवंबर की दोपहर करीब 3:30 बजे घर से निकलीं 15 वर्षीया (पिता मनोज साव) और 14 वर्षीया (पिता रवि साव) दोनों छात्राएं देर शाम तक वापस नहीं लौटीं। परिजनों द्वारा कोचिंग सेंटर, आसपास के इलाकों और रिश्तेदारों के यहां खोजबीन करने के बावजूद कोई सुराग नहीं मिलने पर तिलैया थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई।

स्कूली प्रदर्शन से भी जुड़ रहे तार

मामले में एक अन्य पहलू भी सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि लापता छात्राओं में से एक सीडी बालिका मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय की छात्रा है, जिसने हाल ही में प्रभारी प्रधानाध्यापक के निलंबन के विरोध में हुए प्रदर्शन में भाग लिया था। हालांकि, विद्यालय में हुए प्रदर्शन और दोनों छात्राओं के लापता होने के बीच किसी प्रत्यक्ष संबंध की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस शिकायत दर्ज कर दोनों नाबालिगों की तलाश और मामले की विभिन्न पहलुओं से छानबीन कर रही है।

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...