
Khunti: झारखंड के खूंटी जिले के कर्रा में हुए सड़क हादसे में सात लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरा शोक व्यक्त किया है। दोनों नेताओं ने इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की है।
PMO का संदेश व CM का प्रशासनिक निर्देश
प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल के माध्यम से जारी संदेश में घटना पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति सहानुभूति प्रकट की गई। वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया के ज़रिए घटना को हृदयविदारक बताते हुए जिला प्रशासन को निर्देश दिया है कि सभी घायलों को अविलंब बेहतर से बेहतर इलाज मुहैया कराया जाए। फिलहाल स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर राहत कार्य में जुटी है तथा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।



