Homeझारखंडजमशेदपुर पुलिस ने बच्चों के साथ मनाई दिवाली, दीये बांटने के साथ...

जमशेदपुर पुलिस ने बच्चों के साथ मनाई दिवाली, दीये बांटने के साथ दिया नशे से दूर रहने का मैसेज

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Jamshedpur News: जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत लोको बस्ती में पुलिस ने दीपावली के मौके पर एक शानदार और दिल छू लेने वाली पहल की। डीएसपी सुमित कुमार और परसुडीह थाना प्रभारी राजेंद्र मुंडा अपनी टीम के साथ लोको बस्ती पहुंचे और वहां बच्चों व स्थानीय लोगों के बीच दीये, फूलझड़ियां और मिठाइयां बांटीं। खाकी वर्दी में पहुंचे अफसरों से दिवाली के गिफ्ट्स और मिठाइयां पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे और पूरा इलाका त्योहार के माहौल में रंग गया।

नशे के खिलाफ युवाओं को किया जागरूक

- Advertisement -

दिवाली की खुशियां साझा करने के साथ-साथ पुलिस टीम ने बस्ती में नशा मुक्ति को लेकर एक अवेयरनेस ड्राइव भी चलाई। पुलिस अधिकारियों ने बच्चों और युवाओं को नशे के गंभीर दुष्परिणामों के बारे में समझाया। अधिकारियों ने कहा कि नशा सिर्फ एक इंसान को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को खोखला कर देता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे हर तरह के नशे से दूर रहें और एक हेल्दी व सुरक्षित लाइफस्टाइल अपनाने का संकल्प लें।

पुलिस और पब्लिक के बीच मजबूत हुआ भरोसा

डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि इस पहल का मकसद समाज के हर तबके तक त्योहार की रोशनी पहुंचाना और युवा पीढ़ी को सही दिशा दिखाना है। बस्ती के लोगों ने पुलिस के इस दोस्ताना अंदाज की जमकर तारीफ की। स्थानीय लोगों का कहना था कि पुलिस के इस कदम से समाज में एक पॉजिटिव मैसेज गया है और आम जनता व खाकी के बीच भरोसा और ज्यादा मजबूत हुआ है।

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...