
Chatra News: धनतेरस पर्व को लेकर चतरा शहर के बाजारों में काफी उत्साह और चहल-पहल देखने को मिल रही है। बर्तन, सोना-चांदी, इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य घरेलू सामानों की दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। पर्व को लेकर सुबह से ही बाजारों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है और लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं।
दुकानदारों में बेहतर कारोबार की उम्मीद


बाजार में ग्राहकों के पहुंचे से स्थानीय व्यापारियों और दुकानदारों के चेहरे खिले हुए हैं और उनमें अच्छी बिक्री की उम्मीद जगी है। दुकानदारों के अनुसार, धनतेरस के मौके पर हर साल दुकानों में औसतन 5 से 10 लाख रुपये तक का कारोबार होता है। इस वर्ष भी ग्राहकों के उत्साह को देखते हुए व्यापारी वर्ग को काफी बेहतर दुकानदारी और शानदार बिक्री की संभावना नजर आ रही है।


