Homeझारखंडबोकारो में फिर चेन झपटमारी, BGH के पास महिला के गले से...

बोकारो में फिर चेन झपटमारी, BGH के पास महिला के गले से सोने की चेन झपटकर भागे बदमाश

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Bokaro Crime News:इलाज के लिए अस्पताल जा रही महिला को शायद अंदाजा भी नहीं था कि रास्ते में बाइक सवार बदमाश उसका पीछा कर रहे हैं। बोकारो जनरल अस्पताल के पास मौका मिलते ही पल्सर सवार दो बदमाश महिला के करीब पहुंचे और झटके से उसके गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में एक बार फिर चेन स्नैचिंग को लेकर चिंता बढ़ गई है।

- Advertisement -

रॉन्ग साइड से पहुंचे और चेन झपटकर भाग निकले

जानकारी के मुताबिक, खेदाडीह बांधगोड़ा के पास रहने वाली नानी बाला देवी ऑटो से उतरकर नियमित जांच के लिए बोकारो जनरल अस्पताल के पिछले गेट की ओर जा रही थीं। इसी दौरान पल्सर बाइक पर सवार दो युवक रॉन्ग साइड से उनके पास पहुंचे।

- Advertisement -

महिला कुछ समझ पातीं, उससे पहले ही बदमाशों ने उनके गले से करीब 15 से 20 ग्राम की सोने की चेन झपट ली और बाइक से फरार हो गए।

दुकानदार ने बताया किस तरफ भागे बदमाश

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शी दुकानदार विजेंद्र कुमार मिश्रा के मुताबिक, वारदात के बाद दोनों बाइक सवार बदमाश अंबेडकर चौक की ओर भागे।

बेटे ने थाने में दिया आवेदन

पीड़ित महिला के पुत्र किरीटी भूषण चौधरी ने घटना को लेकर सेक्टर-4 थाना में आवेदन दिया है। पुलिस अब CCTV फुटेज और घटना से जुड़े अन्य सुरागों के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।

एक दिन पहले चास में भी हुई थी वारदात

बोकारो में चेन झपटमारी की यह घटना ऐसे समय हुई है, जब एक दिन पहले चास थाना क्षेत्र में भी बाइक सवार बदमाशों द्वारा चेन झपटमारी की घटना सामने आई थी। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं के बाद पुलिस के सामने बदमाशों की पहचान कर उन्हें पकड़ने की चुनौती है।

फिलहाल सेक्टर-4 थाना पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

ताज़ा ख़बरें...

बोकारो में 21.40 लाख की लूट के बाद उठे सवाल, बिना सुरक्षा के इतनी बड़ी रकम कैसे ले जा...

Bokaro: बोकारो में अपराधियों ने दिनदहाड़े 21 लाख 40 हजार रुपये की बड़ी लूट...

मां रूपी सोरेन के दशकर्म पर CM हेमंत सोरेन ने निभाई परंपरा, परिजनों के साथ पूजा-पाठ के बाद खुद...

Ramgarh: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को अपनी दिवंगत मां रूपी सोरेन...

बोकारो में दिनदहाड़े 21 लाख की छिनतई!, बाइक से पैसे लेकर जा रहे कंपनी के लोगों को लुटेरों ने...

Bokaro: बोकारो में अपराधियों ने बड़ी छिनतई की वारदात को अंजाम दिया है. माराफारी...

‘20 साल बेमिसाल’ थीम पर विकास प्रदर्शनी, नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

गयाजी: बिहार में पिछले दो दशकों के दौरान हुए विकास कार्यों और सरकार की...

ये भी पढ़ें...