Homeबिहारदीपावली-छठ को लेकर बनमनखी रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा सख्त, RPF ने स्वान...

दीपावली-छठ को लेकर बनमनखी रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा सख्त, RPF ने स्वान दस्ते के साथ चलाया विशेष जांच अभियान

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

दीपावली और छठ महापर्व को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पूर्णिया जिले के अमृत भारत रेलवे स्टेशन बनमनखी पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की ओर से विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म और ट्रेनों में यात्रियों एवं उनके सामान की सघन जांच की गई।

इस विशेष अभियान में गाड़ी संख्या 13170 हाटे बजारे एक्सप्रेस में भी जांच की गई। स्वान दस्ते के रेंजर की मदद से संदिग्ध सामान और विस्फोटक की आशंका को लेकर जांच अभियान चलाया गया।

- Advertisement -

स्टेशन परिसर से लेकर ट्रेनों तक हुई जांच

त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए आरपीएफ ने बनमनखी रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। अभियान के दौरान प्लेटफॉर्म, स्टेशन परिसर और ट्रेनों के कोचों में यात्रियों के बैग तथा संदिग्ध सामान की जांच की गई। आरपीएफ की टीम ने ट्रेनों में गश्त कर प्रतिबंधित सामान की आवाजाही रोकने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने का भी अभियान चलाया।

संवेदनशील जिलों से आने-जाने वाली ट्रेनों पर विशेष नजर

आरपीएफ इंस्पेक्टर विजय शंकर ने बताया कि दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों के दौरान संवेदनशील जिलों से यात्रियों की आवाजाही बढ़ जाती है। ऐसे में संदिग्ध तत्वों और अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सहरसा से बनमनखी और पूर्णिया की ओर प्रतिदिन कई ट्रेनों का परिचालन होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए यात्रियों के सामान और संदिग्ध वस्तुओं की विशेष जांच की जा रही है।

यात्रियों से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील

आरपीएफ इंस्पेक्टर विजय शंकर ने कहा कि यात्रियों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना रेलवे सुरक्षा बल की प्राथमिकता है। इसके लिए ट्रेनों के कोचों में लगातार गश्त और जांच की जा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि यात्रा के दौरान यदि उन्हें कोई संदिग्ध व्यक्ति, लावारिस सामान या संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत आरपीएफ या रेलवे प्रशासन को इसकी सूचना दें। त्योहारों को देखते हुए बनमनखी रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ का यह विशेष सुरक्षा अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 रिपोर्ट: गौरव गुप्ता

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...