Homeझारखंडआदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत मामले में नया मोड़, पिता ने...

आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत मामले में नया मोड़, पिता ने अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा पर लगाया हत्या का आरोप

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ranchi: आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतका के पिता हंदू भगत ने मामले को लेकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने पिठोरिया थाना प्रभारी के नाम एक लिखित आवेदन सौंपकर अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा सहित कई अन्य लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करते हुए सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। इस आवेदन को पिठोरिया थाने के सब-इंस्पेक्टर सुनील कुमार दास ने विधिवत प्राप्त कर लिया है।

सुनियोजित षड्यंत्र के तहत हत्या का आरोप

पिता हंदू भगत ने अपने शिकायती पत्र में गंभीर आरोप लगाते हुए निशा भगत की मौत को सामान्य घटना नहीं बल्कि सुनियोजित षड्यंत्र के तहत की गई हत्या करार दिया है। उनका कहना है कि उनकी बेटी को लंबे समय से सोचे-समझे तरीके से मानसिक और सामाजिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। पिता के अनुसार, सोशल मीडिया पर लगातार भ्रामक और झूठे आरोप लगाकर उनका चरित्र हनन किया गया, जिससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को गहरा आघात पहुंचा।

- Advertisement -

जमीन कारोबारियों की भूमिका पर सवाल, रास्ते में भी किया जाता था परेशान

आवेदन में आरोप लगाया गया है कि अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा के अलावा जमीन के कारोबार से जुड़े कुछ बिचौलियों और अन्य अज्ञात व्यक्तियों का एक समूह इस पूरे घटनाक्रम में सक्रिय था। पिता ने बताया कि उनकी बेटी जब भी घर से बाहर निकलती थी, तब रास्ते में भी उसे रोककर और पीछा करके परेशान किया जाता था। लगातार मिल रही इस प्रताड़ना और दबाव के कारण निशा भगत काफी समय से गहरे मानसिक तनाव के दौर से गुजर रही थीं।

मौत से पहले जारी वीडियो को साक्ष्य बनाने की मांग

हंदू भगत ने पुलिस प्रशासन से आग्रह किया है कि निशा भगत की मौत से ठीक पहले सोशल मीडिया पर जारी किए गए वीडियो और उनके अंतिम बयानों को जांच का मुख्य आधार बनाया जाए। उन्होंने कहा कि वीडियो में निशा ने जिन व्यक्तियों के नाम और घटनाओं का उल्लेख किया है, उन सभी की भूमिका की बारीकी से जांच होनी चाहिए। पिता ने पुलिस से मांग की है कि जांच के आधार पर दोषी पाए जाने वाले सभी लोगों के खिलाफ हत्या और साजिश की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए।

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...