Homeझारखंडनिशा भगत की मौत पर IRS निशा उरांव का भावुक पोस्ट, 'यह...

निशा भगत की मौत पर IRS निशा उरांव का भावुक पोस्ट, ‘यह सिर्फ मौत नहीं, एक बुलंद आवाज की हत्या है’

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ranchi: आदिवासी समाज और सरना परंपरा के हक में बेबाकी से आवाज उठाने वाली युवा नेत्री निशा भगत की संदिग्ध मौत पर आईआरएस (IRS) अधिकारी और झारखंड की पूर्व पंचायती राज निदेशक निशा उरांव का गहरा दर्द सामने आया है। निशा उरांव ने सोशल मीडिया पर निशा भगत के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए व्यवस्था पर कड़े सवाल उठाए। उन्होंने लिखा, “अंतिम जोहार बहिन। तुमने समाज के लिए आवाज उठाई और आज क्रूर व संवेदनहीन सिस्टम की भेंट चढ़ गई। यह सिर्फ तुम्हारी मौत नहीं, बल्कि उस बुलंद आदिवासी आवाज की सोची-समझी हत्या है जो इस व्यवस्था की आंखों में खटकती थी।”

आखिरी फोन कॉल का जिक्र और ट्रोलिंग के खिलाफ जीरो टॉलरेंस

निशा उरांव ने अपने पोस्ट में निशा भगत के आखिरी पलों का जिक्र करते हुए लिखा कि उनकी आंखों का दर्द और वह आखिरी फोन कॉल हमेशा सीने में चुभता रहेगा। उन्होंने कहा कि जो भी परंपरा, धर्म और सामाजिक मुद्दों पर आवाज उठाता है, उसे निशाना बनाया जाता है, लेकिन अब समाज सबकी जवाबदेही तय करेगा। इसके साथ ही उन्होंने ऑनलाइन बुली करने वालों पर निशाना साधते हुए लिखा-“Time for ZERO TOLERANCE for ONLINE TROLLS, THREAT, BULLYING” यानी सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग, धमकियों और दादागिरी के खिलाफ अब जरा भी ढिलाई न बरतने का वक्त आ चुका है।

- Advertisement -

रिम्स में हुआ पोस्टमार्टम, गुमला में अंतिम संस्कार

निशा भगत ने रांची के पिठौरिया थाना क्षेत्र स्थित डहूटोली आवास पर गुरुवार-शुक्रवार की रात कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। इससे पहले उन्होंने एक सोशल मीडिया लाइव वीडियो जारी कर सिस्टम और कुछ लोगों पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए थे। शुक्रवार को रांची रिम्स में मजिस्ट्रेट की निगरानी और कड़ी सुरक्षा के बीच विशेष मेडिकल बोर्ड ने शव का पोस्टमार्टम किया। इसके बाद परिजन शव लेकर पैतृक गांव गुमला पहुंचे, जहां शनिवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस पूरे मामले में कई सामाजिक और राजनीतिक संगठनों की ओर से अब सीबीआई (CBI) जांच की मांग भी तेज हो गई है।

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...