Homeझारखंडकोडरमा में 6 ट्रकों से 48 दुधारू मवेशी बरामद, तिलैया गौशाला भेजे...

कोडरमा में 6 ट्रकों से 48 दुधारू मवेशी बरामद, तिलैया गौशाला भेजे गए

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Koderma: पशुओं के अवैध परिवहन और तस्करी की रोकथाम को लेकर कोडरमा पुलिस ने सख्त कदम उठाया है। पुलिस ने तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत सुभाष चौक पर गहन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर 6 ट्रकों में लदे 48 दुधारू मवेशियों को जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान 5 ट्रक चालकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि एक चालक मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। कोडरमा एसपी कुमार शिवाशीष को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ गाड़ियों में पशुओं को लोड कर कोडरमा के रास्ते पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा है, जिसके बाद तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में टीम बनाकर यह कार्रवाई की गई।

काराकाट से कोलकाता ले जाए जा रहे थे मवेशी, गौशाला में रखवाया गया

पकड़े गए ट्रक चालकों से प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि वे सभी पशुओं को बिहार के काराकाट से लोड कर कोडरमा के रास्ते कोलकाता ले जा रहे थे। पुलिस ने सभी 48 मवेशियों को सुरक्षित झुमरी तिलैया स्थित स्थानीय गौशाला में भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पशुओं से संबंधित वैध कागजात, मेडिकल सर्टिफिकेट और परिवहन नियमों की पड़ताल कर रही है। हिरासत में लिए गए चालकों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है और फरार चालक की तलाश जारी है।

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...