Homeझारखंडसड़कों पर काल बनकर दौड़ रहे भारी वाहन, पतरातू हादसे के बाद...

सड़कों पर काल बनकर दौड़ रहे भारी वाहन, पतरातू हादसे के बाद PVUNL प्रबंधन और प्रशासन पर उठे सवाल

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ramgarh: रामगढ़ जिले के पतरातू क्षेत्र में अनियंत्रित भारी वाहनों का परिचालन आम नागरिकों की जिंदगी पर भारी पड़ने लगा है। शुक्रवार देर शाम पतरातू क्षेत्र के हनुमानगढ़ी कश्मीर कॉलोनी निवासी शक्ति राम के 17 वर्षीय इकलौते पुत्र अनीश कुमार को राख (छाई) लदे एक तेज रफ्तार हाइवा ने बुरी तरह कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय ग्रामीणों ने शव और हाइवा को घेरे रखा और रातभर प्रशासन को शव उठाने व पोस्टमार्टम के लिए ले जाने से रोके रखा।

- Advertisement -

इकलौते बेटे की मौत से कोहराम

मृतक अनीश कुमार अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हाइवा के पिछले दोनों पहियों के बीच आकर किशोर का शरीर क्षत-विक्षत हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे इलाके में मातम पसर गया। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण भारी वाहनों के अनियंत्रित परिचालन पर स्थायी रोक लगाने की मांग पर अड़े रहे।

PVUNL प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल

स्थानीय निवासियों का सीधा आरोप है कि पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (PVUNL) प्रबंधन और संबंधित ट्रांसपोर्टर सुरक्षा मानकों की लगातार अनदेखी कर रहे हैं। संयंत्र से निकलने वाली राख और अन्य औद्योगिक अपशिष्ट की ढुलाई खुले ट्रकों और हाइवा में की जाती है। न तो वाहनों को तिरपाल से सही तरीके से ढका जाता है और न ही गति सीमा पर कोई नियंत्रण रखा जाता है। सड़कों पर उड़ती राख और ओवरस्पीड भारी वाहन लगातार हादसों का सबब बन रहे हैं, फिर भी प्रबंधन निगरानी को लेकर आंखें मूंदे बैठा है।

प्रशासनिक अनदेखी और लचर व्यवस्था

क्षेत्रवासियों का कहना है कि पतरातू की संकरी और घनी आबादी वाली सड़कों से पूर्व में भी कई जानलेवा हादसे हो चुके हैं। इसके बावजूद परिवहन विभाग, जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से भारी वाहनों की नियमित जांच, नो-एंट्री नियमों के पालन या स्पीड गवर्नर की पड़ताल को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। हर हादसे के बाद जांच और मुआवजे का आश्वासन देकर खानापूर्ति कर ली जाती है, जबकि जमीनी हकीकत जस की तस बनी रहती है।

सुरक्षा मानकों और जवाबदेही की मांग

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन, पुलिस और PVUNL प्रबंधन से मांग की है कि दुर्घटना संभावित मार्गों को तत्काल चिन्हित कर भारी वाहनों के लिए समय-सीमा निर्धारित की जाए। इसके साथ ही असुरक्षित परिवहन करने वाले वाहन मालिकों और ट्रांसपोर्टरों पर कठोर कानूनी कार्रवाई कर जिम्मेदारी तय की जाए, ताकि भविष्य में किसी अन्य परिवार का चिराग न बुझे।

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...