Homeझारखंडगिरिडीह में हैदर अंसारी मर्डर केस के आरोपी अब भी फरार, परिजनों...

गिरिडीह में हैदर अंसारी मर्डर केस के आरोपी अब भी फरार, परिजनों ने खोरीमहुआ-कोडरमा रोड किया जाम

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Giridih: गिरिडीह जिले के धनवार थाना क्षेत्र अंतर्गत हैदर अंसारी हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। शनिवार को आक्रोशित लोगों ने खोरीमहुआ अनुमंडल के खोरीमहुआ-कोडरमा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पीड़ित परिवार पिछले तीन दिनों से न्याय की आस में हैदर अंसारी का शव सुरक्षित रखकर बैठा है। ग्रामीणों का कहना है कि धनवार थाना पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने का भरोसा दिया था, लेकिन समय बीत जाने के बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

माता-पिता की जानकारी लेने गए युवक की गला दबाकर हत्या

घटना के पीछे का मामला सीधे तौर पर लापरवाही और विवाद से जुड़ा है। दरअसल, हैदर अंसारी के माता-पिता (चांद रशीद और उनकी पत्नी) स्थानीय ट्रेवल संचालक मोहम्मद इलियास के जरिए हज यात्रा पर मक्का-मदीना गए थे। इलियास और कुछ अन्य लोग तो वापस लौट आए, लेकिन हैदर के माता-पिता घर नहीं पहुंचे। जब हैदर अपने एक दोस्त के साथ ट्रेवल संचालक इलियास के घर अपने माता-पिता की खैरियत जानने पहुंचा, तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसी दौरान ट्रेवल संचालक मोहम्मद इलियास और उसके भाई सनाउल्लाह ने मिलकर हैदर की गला दबाकर हत्या कर दी।

- Advertisement -

आरोपियों की गिरफ्तारी तक आंदोलन की चेतावनी

सड़क जाम होने के कारण खोरीमहुआ-कोडरमा रोड पर दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं और लंबा जाम लग गया। प्रदर्शन कर रहे परिजनों और ग्रामीणों का साफ कहना है कि जब तक मुख्य आरोपी मोहम्मद इलियास और सनाउल्लाह को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक वे शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे और अपना विरोध जारी रखेंगे। घटना की सूचना पाकर पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराकर रास्ता खुलवाने के प्रयास में जुटी रही।

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...