HomeझारखंडJSSC-CGL : आरोपी सुरेश राय और सुधाकर की जमानत पर सुनवाई, कोर्ट...

JSSC-CGL : आरोपी सुरेश राय और सुधाकर की जमानत पर सुनवाई, कोर्ट ने CID से मांगी केस डायरी

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

JSSC CGL Exam: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की सीजीएल परीक्षा में हुई कथित अनियमितता और धांधली के आरोपी सुरेश राय और सुधाकर कुमार की जमानत याचिका पर शनिवार को रांची व्यवहार न्यायालय के अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार प्रथम की अदालत में सुनवाई हुई। अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच एजेंसी सीआईडी (CID) को केस डायरी प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही कोर्ट ने जमानत याचिकाओं पर अगली सुनवाई के लिए क्रमशः 10 नवंबर और 25 नवंबर की तारीख निर्धारित की है।

क्वार्टर में 30 से अधिक अभ्यर्थियों को उत्तर रटवाने का आरोप

जांच एजेंसी के अनुसार, आरोपी सुरेश राय पर बोकारो जिले के दुग्धा स्थित अपने आधिकारिक क्वार्टर में 30 से अधिक अभ्यर्थियों को जुटाकर परीक्षा के प्रश्न और उत्तर रटवाने का गंभीर आरोप है। सीआईडी की तफ्तीश में यह बात सामने आई है कि परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों को एकत्र कर संगठित तरीके से उत्तर याद कराए गए थे, जिसके बदले में मोटी रकम का लेन-देन हुआ था।

- Advertisement -

बैंक खातों में लाखों के संदिग्ध लेन-देन का खुलासा

सीआईडी को वित्तीय अनुसंधान के दौरान अहम साक्ष्य हाथ लगे हैं। जांच में पुष्टि हुई है कि 22 जनवरी 2026 को सुरेश राय के बैंक खाते में 14 लाख रुपये और उनके पुत्र उमेश राय के बैंक खाते में 5 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए थे। एजेंसी ने इन वित्तीय लेन-देन को परीक्षा में अनुचित लाभ पहुंचाने के एवज में ली गई राशि का हिस्सा माना है।

आरोपी, उसका बेटा और दामाद पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार

पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद सीआईडी ने कार्रवाई करते हुए 10 अक्तूबर को सुरेश राय को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। इस पूरे सिंडिकेट में शामिल सुरेश राय के बेटे उमेश राय और दामाद दीपक कुमार को भी जांच एजेंसी पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब अदालत द्वारा केस डायरी की समीक्षा के बाद ही दोनों आरोपियों की नियमित जमानत पर आगे का फैसला लिया जाएगा।

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...