Homeबिहारसीतामढ़ी में इंटर के छात्र की संदिग्ध मौत, दोस्तों पर हत्या का...

सीतामढ़ी में इंटर के छात्र की संदिग्ध मौत, दोस्तों पर हत्या का आरोप; परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

सीतामढ़ी। मेहसौल थाना क्षेत्र के मेहसौल गोट में दोस्तों के साथ घर से निकले इंटर के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान मेहसौल गोट निवासी आदिल परवेज के रूप में हुई है। सदर अस्पताल में उसकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और छात्र के दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया। परिजनों के मुताबिक, बुधवार शाम करीब चार बजे आदिल के दोस्त अभिजीत झा, अंकित सिंह समेत कुछ युवक उसे फोन कर घर से बुलाकर ले गए थे। इसके कुछ देर बाद परिवार को सदर अस्पताल से फोन आया कि आदिल की मौत हो गई है। यह खबर मिलते ही परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे।

दोस्तों पर हत्या का आरोपअस्पताल पहुंचने के बाद परिजनों ने आदिल की मौत को सामान्य घटना मानने से इनकार कर दिया। उनका आरोप है कि दोस्तों ने ही उसकी हत्या की है। इसी दौरान आक्रोशित परिजनों ने अभिजीत झा को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

- Advertisement -

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। फिलहाल आदिल की मौत के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस संबंधित लोगों से पूछताछ कर घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। मेयर प्रतिनिधि आरिफ हुसैन ने भी मामले को लेकर अपनी बात रखी। अब पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगा कि इंटर के छात्र की मौत किन परिस्थितियों में हुई।

रिपोर्ट: शाहिद रजा, सीतामढ़ी

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...