Homeझारखंडनिशा भगत की मौत मामले में FIR दर्ज, अजय तिर्की और ज्योत्सना...

निशा भगत की मौत मामले में FIR दर्ज, अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा समेत तीन पर केस

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ranchi News: झारखंड की आदिवासी नेत्री और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी निशा भगत की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पिठोरिया थाने में औपचारिक प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है। उनके पिता हंदू भगत की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने अजय तिर्की, ज्योत्सना केरकेट्टा और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 108 और 61(2) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए पूरे प्रकरण की जांच डीएसपी (Dy. SP) अमर कुमार पांडेय को सौंपी गई है।

पिता ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, 7 नवंबर को दर्ज FIR संख्या 0114/2026 में घटना का समय 6 नवंबर की दोपहर 1:20 बजे और घटनास्थल पिठोरिया थाना क्षेत्र के धुतु टोली स्थित मृतका का आवास बताया गया है। पिता हंदू भगत ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को लंबे समय से सोची-समझी साजिश के तहत मानसिक और सामाजिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। सोशल मीडिया पर झूठे आरोप लगाकर निशा का चरित्र हनन किया गया और उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाई गई। उन्होंने नामजद आरोपियों की संलिप्तता की गहन जांच कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

- Advertisement -

मौत से पहले फेसबुक लाइव

विदित हो कि 6 नवंबर को निशा भगत अपने किराये के कमरे में फंदे से लटकी पाई गई थीं। मौत से चंद घंटे पहले उन्होंने दो बार फेसबुक लाइव आकर अपनी व्यथा साझा की थी। लाइव वीडियो में वे फफक कर रोती नजर आईं और उन्होंने व्यवस्था, पुलिस प्रशासन तथा जमीन कारोबार से जुड़े सिंडिकेट पर बेहद गंभीर आरोप लगाए थे। वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव में गुमला सीट से जेएलकेएम के टिकट पर चुनाव लड़ चुकीं निशा को घटना के बाद रिम्स ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची एफएसएल (FSL) टीम ने कमरे से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य भी जब्त किए हैं।

आखिरी फोन कॉल पर सवाल

इस पूरे घटनाक्रम में एक बड़ा विवाद मौत से ठीक पहले की गई कथित फोन कॉल को लेकर खड़ा हो गया है। बताया जा रहा है कि निशा भगत ने आत्मघाती कदम उठाने से पहले पिठोरिया थाना प्रभारी से फोन पर संपर्क किया था। इस खुलासे के बाद यह सवाल उठ रहे हैं कि क्या पुलिस ने उनकी मानसिक स्थिति की गंभीरता को समय रहते भांपा था और क्या उन्हें बचाने के लिए त्वरित कदम उठाए गए थे। हालांकि, दर्ज प्राथमिकी में इस फोन कॉल का विवरण शामिल नहीं है, जिससे कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) की जांच के बाद ही पुलिस की तत्परता पर स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

DSP को जांच का जिम्मा

मामले के जांच अधिकारी बनाए गए DSP अमर कुमार पांडेय अब निशा भगत के सोशल मीडिया वीडियो, उनके अंतिम बयानों, नामजद आरोपियों की गतिविधियों और पारिवारिक आरोपों की कड़ियों को जोड़कर जांच आगे बढ़ाएंगे। निष्पक्ष जांच के साथ-साथ यह भी देखा जा रहा है कि क्या समय रहते उचित हस्तक्षेप से एक मुखर युवा कार्यकर्ता की जान बचाई जा सकती थी।

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...