Homeझारखंडझारखंड के सरकारी शिक्षकों के लिए 50 घंटे की ट्रेनिंग अनिवार्य, लापरवाही...

झारखंड के सरकारी शिक्षकों के लिए 50 घंटे की ट्रेनिंग अनिवार्य, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ranchi News: झारखंड के सरकारी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी शिक्षकों के लिए सतत पेशेवर विकास (CPD) प्रशिक्षण पूरा करना अनिवार्य कर दिया गया है। तय समय सीमा के भीतर प्रशिक्षण पूरा नहीं करने वाले शिक्षकों पर विभागीय कार्रवाई की तलवार लटक गई है। नियमों के तहत शिक्षकों को 90 दिनों के भीतर यह प्रशिक्षण पूरा करना था, लेकिन निर्धारित अवधि बीत जाने के बाद भी बड़ी संख्या में शिक्षकों ने इसे पूरा नहीं किया। अब विभाग ने ऐसे शिक्षकों को एक और अवसर देते हुए 17 नवंबर से 6 दिसंबर तक प्रशिक्षण पूरा करने की समय सीमा विस्तारित की है।

90 दिनों की मियाद बीतने के बाद भी शिक्षकों का प्रशिक्षण अधूरा

झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (JCERT) के निदेशक शशि रंजन ने स्पष्ट किया है कि पहली से बारहवीं कक्षा तक के शिक्षकों को ऑनलाइन माध्यम से 90 दिनों की समयावधि में प्रशिक्षण पूरा करने का निर्देश दिया गया था। इसके बावजूद कई शिक्षकों ने इस प्रक्रिया को पूरा नहीं किया। सतत पेशेवर विकास ऑनलाइन प्रशिक्षण की राज्य स्तरीय समीक्षात्मक बैठक में स्थिति की समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया गया कि छूटे हुए शिक्षकों को 17 नवंबर से छह दिसंबर तक का अतिरिक्त समय दिया जाए।

- Advertisement -

50 घंटे का ऑनलाइन प्रशिक्षण पूरा करना होगा अनिवार्य

निदेशक ने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी है कि विस्तारित अवधि के दौरान भी यदि शिक्षक अपना प्रशिक्षण पूरा नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ आवश्यक विभागीय कार्रवाई शुरू की जाएगी। सरकारी गाइडलाइन के तहत प्रत्येक शिक्षक को 50 घंटे का ऑनलाइन सतत पेशेवर विकास प्रशिक्षण पूरा करना आवश्यक है, ताकि शिक्षण कौशल और गुणवत्ता में सुधार लाया जा सके। शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को भी इस संबंध में सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...